लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव, जो बाइडेन ने कहा- रूस, चीन, ईरान कर रहे हैं हस्तक्षेप की कोशिश

By भाषा | Updated: July 21, 2020 14:28 IST

डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका में इसी साल के आखिर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विदेशी ताकतें हस्तक्षेप करने की कोशिशें कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ने कहा- अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश कर रहे हैं चीन, रूस, ईरान अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं बाइडेन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने आगाह किया है कि अमेरिका में नवम्बर में होने वाले चुनाव में रूस, चीन, ईरान और अन्य विदेशी ताकतें हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें रोकने का सबसे सही तरीका तत्काल उनका पर्दाफाश करना है।

बाइडेन ने चंदा एकत्र करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमने 2016 में (चुनाव में) देखा, हमने 2018 में दखा और हम अब भी देख रहे हैं। रूस, चीन, ईरान और अन्य विदेशी ताकतें हमारे लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने और हमारी चुनावी प्रक्रिया में हमारे विश्वास को कम करने के लिए काम कर रही हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘इन देशों को हस्तक्षेप करने से रोकने का सबसे सही तरीका तत्काल उनका पर्दाफाश करना है। यह मुश्किल होगा। मैं अभी इस बारे कुछ ज्यादा नहीं कर सकता, केवल इस पर बात कर इसका पर्दाफाश कर सकता हूं, लेकिन यह एक गंभीर समस्या है। यह सही मायने में हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है।’ 

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, जिसमें उनका मुकाबला देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से होगा। बाइडेन ने कहा, ‘एक राष्ट्रपति के तौर पर मैं हमारे चुनाव में हस्तक्षेप को अमेरिका के खिलाफ अक्रामकता के तौर पर देखूंगा और ऐसा करने वाले को इसके नतीजे भी भुगतने होंगे।’ बाइडेन पहले भी कह चुके हैं कि ट्रम्प प्रशासन चुनाव में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप का रोकने में नाकाम रहा है।

टॅग्स :जो बाइडेनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्परूसचीनईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?