लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अपने नागरिकों को फौरन रूस छोड़ने की चेतावनी जारी की, पुतिन के परमाणु 'अलर्ट' पर दुनिया में मची खलबली

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2022 20:43 IST

अलर्ट में अमेरिका की ओर सिफारिश की गई है कि यदि आवश्यक न हो तो रूस में रह रहे अमेरिकी नागरिक मास्को छोड़ने पर इमरजेंसी  योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि यूरोपीय संघ रविवार को घोषणा की है कि वो वे रूसी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने चेतावनी में कहा है कि मास्को से जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं, अमेरिकी वहां से निकल लें अमेरिका ने यह आदेश रूसी सेना द्वारा परमाणु हथियारों को विशेष अलर्ट पर रखने के बाद दिया हैइससे पहले अमेरिका ने बेलारूस के अपने दूतावास का संचालन अस्थाई तौर रोक दिया है 

वाशिंगटन: यूक्रेन-रूस युद्ध के चरम स्थिति पर पहुंचने के कारण अमेरिका ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है कि वो फौरन रूस छोड़ दें। खबरों के मुताबिक अमेरिका ने यह आदेश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा युद्ध के दौरान सेना को परमाणु हथियारों को विशेष अलर्ट पर रखने के बाद दिया है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि मास्को से जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं तब तक अमेरिकी नागरिक वहां से फौरन निकल लें क्योंकि विभिन्न एयरलाइंस रूस से अपनी उड़ानें रद्द कर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि यूरोपीय संघ के कई देशों ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। जिसके बाद प्रतिक्रिया स्वरूप रूस ने भी यूके और जर्मनी सहित कुल 36 देशों की एयरलाइंस उड़ानों पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी है।

मास्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "अमेरिकी नागरिकों को अभी उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से तुरंत रूस छोड़ने पर विचार करना चाहिए।"

वहीं वाशिंगटन स्थित अमेरिकी अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में अमेरिकी नागरिकों से अपील की थी कि वो रूस की यात्रा न करें क्योंकि विपरीत परिस्थिति में अमेरिकी सरकार वहां से अपने नागरिकों को बाहर निकालने में कोई भी मदद नहीं कर सकेगी।

अलर्ट में अमेरिका की ओर सिफारिश की गई है कि यदि आवश्यक न हो तो रूस में रह रहे अमेरिकी नागरिक मास्को छोड़ने पर इमरजेंसी  योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि यूरोपीय संघ रविवार को घोषणा की है कि वो वे रूसी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रहे हैं।

वहीं इसके साथ ही अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार को बेलारूस की राजधानी मिन्स्क स्थित अपने दूतावास का संचालन अस्थाई तौर निलंबित कर दिया है। 

बेलारूस में अमेरिकी दूतावास को बंद किये जाने की घोषणा करने वाले एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "हमने यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के द्वारा किये जा रहे भारी हमले और इस कारण पैदा हुए हालात के कारण यह कदम उठाया है।"

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकावाशिंगटनरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट