लाइव न्यूज़ :

भारत जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह, अमेरिका ने चार यात्रा परामर्श जारी किए, जानें क्या हो सकता है असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 10:59 IST

अमेरिका के विदेश विभाग ने कई साल पहले यात्रा परामर्श पेश किए थे, जो चार रंगों के कोड में विभाजित हैं। पहला सफेद, जिसका मतलब है यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित स्थान और चौथा लाल, जिसका मतलब है अमेरिकी नागरिकों को वहां न जाने की सलाह दी जाती है। दूसरे (पीले) चरण के तहत अमेरिकी नागरिकों को यात्रा के वक्त अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे28 मार्च से अपने नागरिकों को भारत की यात्रा के लिए दूसरे चरण का परामर्श जारी किया हुआ है। 24 जनवरी को यात्रा परामर्श तीसरे चरण से कम करके दूसरे चरण का कर दिया था। तीसरे चरण के तहत अमेरिका अपने नागरिकों को उस देश की यात्रा करने से पहले पुनर्विचार करने की सलाह देता है।

वाशिंगटनः अमेरिका इस साल भारत के लिए चार यात्रा परामर्श जारी कर चुका है। 28 मार्च से अमेरिका ने दूसरे चरण का परामर्श जारी किया हुआ है, जिसके तहत भारत जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

अमेरिका के विदेश विभाग ने कई साल पहले यात्रा परामर्श पेश किए थे, जो चार रंगों के कोड में विभाजित हैं। पहला सफेद, जिसका मतलब है यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित स्थान और चौथा लाल, जिसका मतलब है अमेरिकी नागरिकों को वहां न जाने की सलाह दी जाती है। दूसरे (पीले) चरण के तहत अमेरिकी नागरिकों को यात्रा के वक्त अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

अमेरिका ने 28 मार्च से अपने नागरिकों को भारत की यात्रा के लिए दूसरे चरण का परामर्श जारी किया हुआ है। उसने 24 जनवरी को यात्रा परामर्श तीसरे चरण से कम करके दूसरे चरण का कर दिया था। तीसरे चरण के तहत अमेरिका अपने नागरिकों को उस देश की यात्रा करने से पहले पुनर्विचार करने की सलाह देता है।

भारत के लिए ज्यादातर दूसरे चरण का और कभी-कभी तीसरे चरण का यात्रा परामर्श जारी किया जाता है। अप्रैल 2021 में कोविड-19 संकट के दौरान चौथे चरण का यात्रा परामर्श जारी किया गया था। इस साल पिछले तीन यात्रा परामर्श 28 मार्च, 25 जुलाई और पांच अक्टूबर को जारी किए गए और सभी की प्रकृति समान थी कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति अब सामान्य हो गई है।

अमेरिका द्वारा जारी किए गए यात्रा परामर्श कई बातों पर निर्भर करते हैं। इनमें सबसे प्रमुख संबंधित देश की स्थिति, जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, आतंकवाद, उस देश के साथ संबंध और यात्रा का मौसम होता है।

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान और म्यांमा के लिए अमेरिका ने चौथे चरण का, जबकि पाकिस्तान और चीन के लिए तीसरे चरण का परामर्श जारी कर रखा है। बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के लिए अमेरिका ने दूसरे चरण का, जबकि भूटान के लिए पहले चरण का परामर्श जारी किया है। 

टॅग्स :अमेरिकादिल्लीकोरोना वायरसजो बाइडननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा