लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप को गंभीरता से ले रहा है अमेरिका : फाउची

By भाषा | Updated: December 28, 2020 09:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 दिसम्बर (एपी) अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में पाया गया कोरोना वायरस का नया प्रकार वायरस से पुराने स्वरूप से अधिक गंभीर नहीं है और टीका इस पर बेअसर नहीं होगा, लेकिन फिर भी इसे ‘‘गंभीरता’’ से लिए जाने की जरूरत है।

अमेरिका में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने अमेरिकी अधिकारियों के इस फैसले का समर्थन किया कि ब्रिटेन से आने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट के साथ ही देश में आने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस नए ‘स्ट्रेन’ (प्रकार) पर ‘‘सावधानी से गौर’’ किया जाना चाहिए और ‘‘ हम इस पर बेहद गहनता से गौर कर रहे हैं’’।

फाउची ने कहा, ‘‘ क्या इससे लोग अधिक बीमार हो रहे हैं? क्या यह अधिक खतरनाक वायरस है? और इसका जवाब है कि ऐसा कुछ प्रतीत नहीं होता।’’

फाउची ने कहा कि ब्रितानी अधिकारियों ने अपने अमेरिकी सहकर्मियों को बताया है कि वायरस के लिए लाया गया टीका इस नए ‘स्ट्रेन’ से निपटने में भी कारगर साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस संदर्भ में खुद भी अध्ययन करने जा रहे हैं।’’

फाउची ने कहा कि अमेरिका अभी वैश्विक महामारी के महत्वपूर्ण चरण में है और सबसे खतरनाक स्थिति शायद अभी आनी बाकी है।

उन्होंने मार्च अंत या अप्रैल की शुरुआत तक अधिकतर लोगों के टीका लग जाने का अनुमान भी लगाया।

फाउची ने यह बयान ‘सीएनएन’ के कार्यक्रम ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ में दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना