लाइव न्यूज़ :

भयंकर गर्मी के कारण अमेरिका में 15 करोड़ लोग लू की चपेट में, न्यूयॉर्क में आपात स्थिति घोषित

By भाषा | Updated: July 21, 2019 10:10 IST

लोगों से यथासंभव पानी पीने, घरों के अंदर ही रहने तथा बच्चों एवं जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की जा रही है। इस गर्मी के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। उनमें से दो लोगों की जान पूर्वी प्रांत मैरीलैंड में इसी हफ्ते चली गयी। पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों के लिए लू की चेतावनी जारी की गयी है।

Open in App

इस सप्ताहांत भयंकर गर्मी से गुजर रहे अमेरिका में न्यूयार्क, फिलाडेल्फिया और वाशिंगटन समेत कई बड़े शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मध्य पश्चिमी मैदान से लेकर अटलांटिक तट तक करीब 15 करोड़ लोग इस भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं और चिलचिलाती धूप से बचने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि यदि एहतियात नहीं बरती गयी तो इस भयंकर गर्मी से लोगों को बेहोशी या मूर्छा आ सकती है।

लोगों से यथासंभव पानी पीने, घरों के अंदर ही रहने तथा बच्चों एवं जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की जा रही है। इस गर्मी के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। उनमें से दो लोगों की जान पूर्वी प्रांत मैरीलैंड में इसी हफ्ते चली गयी। पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों के लिए लू की चेतावनी जारी की गयी है।

न्यूयार्क के महापौर डथ ब्लासियो ने गर्मी संबंधी आपात की घोषणा की है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल