लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति भारत के बिना सफल नहीं हो सकती: शीर्ष अमेरिकी राजनयिक

By भाषा | Updated: September 1, 2020 09:40 IST

अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बेगुन ने कहा है कि अमेरिका को स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी रणनीति की सफलता के लिए भारत के साथ की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'अमेरिका को स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी रणनीति की सफलता के लिए भारत की आवश्यकता'अमेरिका की रणनीति, भारत के साथ चले बिना सफल नहीं हो सकती: स्टीफन बेगुन

वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अमेरिका को स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी रणनीति की सफलता के लिए भारत के साथ की आवश्यकता है।

भारत अमेरिकी नेतृत्व के तीसरे शिखर सम्मेलन में ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक फोरम’ पर उप विदेश मंत्री स्टीफन बेगुन ने कहा कि नई हिंद-प्रशांत रणनीति, आधुनिक दुनिया की वास्तविकताओं को दर्शाती है, लोकतंत्रों, मुक्त बाजारों और उन मूल्यों पर केन्द्रित है जो भारत और उसके लोग अमेरिका तथा उसके लोगों के साथ साझा करते हैं।

इस सम्मेलन का आयोजन ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनर्शिप फोरम’ ने किया था। बेगुन ने कहा, ‘इसे सफल बनाने के लिए हमें क्षेत्र में सभी पैमानों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। इसमें अर्थशास्त्र , सुरक्षा सहयोग शामिल है और यह भारत को रणनीति के केन्द्र में रखे बिना यह संभव नहीं है।’ 

उन्होंने कहा, ‘इसलिए, मुझे लगता है कि अमेरिका की रणनीति, भारत के साथ चले बिना सफल नहीं हो सकती।’ 

उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार उदारीकरण के कुछ आयामों सहित एक व्यापक आर्थिक संबंध की तलाश में हैं। वे सुरक्षा क्षेत्र में भी मिलकर काम कर रहे हैं। बेगुन ने कहा, ‘इसलिए, कई मायनों में, कई आयामों में, अमेरिका-भारत संबंध इसके लिए योगदान दे रहे हैं। आप इसे भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच व्यक्तिगत बातचीत में भी देख सकते हैं।’

टॅग्स :अमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?