लाइव न्यूज़ :

सीरिया में अमेरिकी मिशन में नहीं हुआ कोई बदलाव, जल्दी ही वापस लौटेंगे सैनिकः व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: April 16, 2018 09:01 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के ट्रंप को ‘‘सीरिया में लंबे समय के बने रहने ’’ के लिए मना लेने की बात कहने के कुछ घंटों बाद सारा ने यह बयान दिया। 

Open in App

वाशिंगटन, 16 अप्रैलः व्हाइट हाउस का कहना है कि सीरिया में अमेरिकी मिशन में ‘कोई बदलाव नहीं आया है ’’और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द से जल्द अपने सुरक्षा बलों की घर वापसी चाहते हैं। अमेरिकी प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा , ‘‘अमेरिकी मिशन में कोई बदलाव नहीं आया है... राष्ट्रपति इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि वह जल्द से जल्द अमेरिकी बलों की घर वापसी चाहते हैं। ’’ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के ट्रंप को ‘‘सीरिया में लंबे समय के बने रहने ’’ के लिए मना लेने की बात कहने के कुछ घंटों बाद सारा ने यह बयान दिया।

सारा सैंडर्स ने कहा , ‘‘हम आईएसआईएस के खात्मे और उनकी वापसी रोकने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम इस संबंध में हमारे क्षेत्रीय सहयोगियों एवं भागीदारों से क्षेत्र की रक्षा के लिए सैन्य एवं आर्थिक दोनों पक्षों की जिम्मेदारी लेने की उम्मीद करते हैं। ’’ 

सीरिया में निरीक्षकों ने शुरू की रासायनिक हमले से जुड़ी जांच

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा सीरिया में हवाई हमले किए जाने के बाद आज अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों ने दमिश्क के निकट कथित रासायनिक हमले से जुड़ी जांच आरंभ की। रासायनिक हथियार निरोधक संगठन ‘ ओपीसीडब्ल्यू ’ के विशेषज्ञों का एक दल हमले के कुछ घंटे बाद ही दमिश्क पहुंचा था। दूसरी तरफ , रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रुहानी से कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने सीरिया पर फिर से हवाई हमले किए तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ‘ अराजकता ’ पैदा हो जाएगी। अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के रासायनिक हथियारों वाले स्थानों पर हवाई हमले होने के एक दिन बाद पुतिन और रूहानी ने फोन पर बात की। 

टॅग्स :सीरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट