लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: व्हाइट हाउस के पते पर आए एक लिफाफे में जहर होने की पुष्टि, अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: September 20, 2020 09:23 IST

एफबीआई ने एक बयान में बताया है कि अमेरिकी सरकारी डाक प्रतिष्ठान पर आए एक संदिग्ध पत्र के बारे में पड़ताल जारी है। अधिकारियों के अनुसार इससे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी अधिकारियों के अमुसार प्रारंभिक जांच में लिफाफे में रिसिन होने की पुष्टि हुई है इसी प्रकार के लिफाफे भेजने के आरोप में 2018 में भी नौसेना के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था

वाशिंगटन: अमेरिका में संघीय अधिकारियों ने व्हाइट हाउस के पते पर आए एक लिफाफे में जहर ‘रिसिन’ होने का पता लगाया है। एक अधिकारी ने एसोसिएट प्रेस को शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह पत्र उस सरकारी प्रतिष्ठान में पकड़ा गया जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के लिए आने वाली डाक की जांच करता है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसमें रिसिन होने की पुष्टि हुई है। यह कैस्टर सीड (अरण्डी के बीज) में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला विषैला पदार्थ है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

संघीय जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि यह लिफाफा कहां से आया है और इसे किसने भेजा है। एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी डाक निरीक्षण सेवा जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। एफबीआई ने एक बयान में कहा कि एजेंट ‘अमेरिकी सरकारी डाक प्रतिष्ठान पर आए एक संदिग्ध पत्र के बारे में पड़ताल कर रहे हैं और इससे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है।’ 

गौरतलब है कि नौसेना के एक वरिष्ठ कर्मचारी को ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों को इसी प्रकार के लिफाफे भेजने के आरोप में 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल