अमेरिका: फायर हाइड्रेंट प्लांट में कर्मचारी ने की अंधाधुध गोलीबारी, दो लोगों की मौत

By भाषा | Published: June 15, 2021 07:16 PM2021-06-15T19:16:48+5:302021-06-15T19:16:48+5:30

America: Employee fired indiscriminately at fire hydrant plant, two killed | अमेरिका: फायर हाइड्रेंट प्लांट में कर्मचारी ने की अंधाधुध गोलीबारी, दो लोगों की मौत

अमेरिका: फायर हाइड्रेंट प्लांट में कर्मचारी ने की अंधाधुध गोलीबारी, दो लोगों की मौत

अल्बर्टविले (अमेरिका), 15 जून (एपी) अलबामा स्थित एक फायर हाइड्रेंट प्लांट में एक कर्मचारी ने मंगलवार तड़के बंदूक से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रमुख जेमी स्मिथ ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी की यह घटना अल्बर्टविले स्थित म्यूलर कंपनी के संयत्र में तड़के करीब 2.30 बजे हुई। गोलीबारी के बाद आरोपी कर्मचारी वाहन में सवार होकर कंपनी से फरार हो गया।

स्मिथ ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं हो सका है कि कर्मचारी ने किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं, कंपनी की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कंपनी की अल्बर्टविले की इस इकाई में करीब 400 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: America: Employee fired indiscriminately at fire hydrant plant, two killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे