लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: दिवाली के मौके पर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को नारंगी लाइट से रोशन किया गया

By भाषा | Updated: November 14, 2020 11:40 IST

Open in App

न्यूयार्क, 14 नवम्बर प्रकाश के पर्व दिवाली के मौके पर न्यूयार्क शहर की गगनचुंबी इमारत ‘एम्पायर स्टेट बिल्डिंग’ को नारंगी रोशनी से सजाया गया।

न्यूयार्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के त्रि-राज्य क्षेत्र के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के साथ भागीदारी करते हुए दिवाली के मद्देनजर प्रतिष्ठित मैनहट्टन भवन को शुक्रवार को नारंगी लाइट से रोशन किया।

‘एम्पायर स्टेट बिल्डिंग’ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘न्यूयार्क से हैप्पी दिवाली। हम आज रात सभी लाइटों को नारंगी कर प्रकाश के पर्व का जश्न मना रहे हैं।’’

एफआईए ने कहा कि उसने ‘दिवाली सूप एंड किचन’ की पहल के तहत न्यूजर्सी, न्यूयार्क और कनेक्टिकट में दस हजार लोगों को भोजन परोसा जिसका उद्देश्य त्योहार से संबंधित भारतीय परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों से लोगों को अवगत कराना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा