लाइव न्यूज़ :

चीन से कोरोना वायरस फैलने की बात को नहीं भूलूंगा, डोनाल्ड ट्रंप बोले- China पर देश की निर्भरता को समाप्त करने का संकल्प

By भाषा | Updated: September 26, 2020 15:13 IST

ट्रम्प ने तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर न्यूपोर्ट वर्जीनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत थी, ‘‘तभी चीन से वायरस आ गया’’।

Open in App
ठळक मुद्देउन्हें ऐसा कभी नहीं होने देना चाहिए था। हम यह भूलेंगे नहीं।हमने (आर्थिक गतिविधियों को) बंद कर दिया और लाखों लोगों का जीवन बचाया। हमने अब इसे खोल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि यदि वह आगामी चार वर्ष के लिए फिर सत्ता में आते हैं, तो वह अमेरिका को दुनिया में विनिर्माण की महाशक्ति बनाएंगे।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा सत्ता में आने की स्थिति में चीन पर देश की निर्भरता को हमेशा के लिए समाप्त करने का संकल्प लिया और कहा कि वह चीन से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की बात को कभी नहीं भूलेंगे।

ट्रम्प ने तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर न्यूपोर्ट वर्जीनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत थी, ‘‘तभी चीन से वायरस आ गया’’। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें ऐसा कभी नहीं होने देना चाहिए था। हम यह भूलेंगे नहीं। हमने (आर्थिक गतिविधियों को) बंद कर दिया और लाखों लोगों का जीवन बचाया। हमने अब इसे खोल दिया है।’’

अमेरिका इस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस वायरस के कारण दो लाख से अधिक अमेरिकियों की जान चली गई है और देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है, जिसके कारण लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। ट्रम्प ने कहा कि यदि वह आगामी चार वर्ष के लिए फिर सत्ता में आते हैं, तो वह अमेरिका को दुनिया में विनिर्माण की महाशक्ति बनाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन पर अपनी निर्भरता हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।’’ ट्रम्प ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद चीन के साथ संबंध उनके लिए खास मायने नहीं रखते। उन्होंने चीन के प्रति गहरी निराशा जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे चीन के राष्ट्रपति शी (चिनफिंग) के साथ बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन यह महामारी आ गई... हमने अच्छा व्यापार समझौता किया था, लेकिन मेरे लिए अब यह पहले की तरह नहीं है। क्या इसका अब कोई अर्थ है?’’ अमेरिका और चीन ने वर्ष की शुरुआत में एक व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए थे। ट्रम्प ने चीन के साथ इस समझौते पर फिर से बातचीत करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनशी जिनपिंगकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट