लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने बगदादी पर हमले में घायल कुत्ते की फर्जी तस्वीर ट्वीट की

By भाषा | Updated: November 1, 2019 19:34 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुत्ते की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'अमेरिकी नायक।' उन्होंने कहा कि इस कुत्ते ने सीरियाई सुरंग में बगदादी के खुद को उड़ाने से पहले उसका पीछा किया था।

Open in App

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर पश्चिम सीरिया में इस्लामिक स्टेट सरगना अबू बकर अल-बगदादी पर हमले के दौरान घायल हुए सेना के एक कुत्ते को पदक से सम्मानित करते हुए दिखाने वाली एक फर्जी तस्वीर ट्वीट की है। सेना के श्वान दल ने अमेरिका के विशेष बलों के साथ दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी का एक सुरंग में पीछा किया था जिसके बाद शनिवार को बगदादी (48) मारा गया। उसने हमले के दौरान आत्मघाती बेल्ट से खुद को उड़ा लिया था।

ट्रम्प ने कुत्ते की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'अमेरिकी नायक।' उन्होंने कहा कि इस कुत्ते ने सीरियाई सुरंग में बगदादी के खुद को उड़ाने से पहले उसका पीछा किया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, एक रूढ़िवादी वेबसाइट डेली वायर ने यह तस्वीर प्रकाशित की है। असल में यह तस्वीर 2017 की है जब सेना के सेवानिवृत्त चिकित्सक जेम्स मैकक्लॉघन को पदक से सम्मानित किया गया था। इस तस्वीर में छेड़छाड़ की गयी है।

मैकक्लॉघन को वियतनाम युद्ध के दौरान 10 लोगों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो तस्वीर ट्वीट की है उसमें मैकक्लॉघन के सिर के स्थान पर कुत्ते का सिर रख दिया गया है।

बेल्जियम के मेलिनोइस नस्ल के इस कुत्ते को मीडिया में 'कोनन' कहा जा रहा है। जब टाइम्स के एक रिपोर्टर ने मैकक्लॉघन को दोनों तस्वीरें दिखाई तो उन्होंने ठहाका लगाया।

उन्होंने कहा, 'सेना के कुत्ते बहुत बहादुर होते हैं।' राष्ट्रपति का ट्वीट कुछ उपयोक्ताओं के लिए हास्य का विषय बन गया जबकि कुछ ने युद्ध के एक नायक की तस्वीर में छेड़छाड़ करने के फैसले या फोटोशॉप की गुणवत्ता पर नाराजगी जतायी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल