लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर बोला हमला, कहा-उनका परिवार सीधे चीनी सेना को देश ‘‘बेच रहा’’ है, कमजोर हैं

By भाषा | Updated: September 11, 2020 14:13 IST

ट्रम्प ने कहा, ‘‘बाइडेन चीन को लेकर कमजोर हैं। इस बात का कल खुलासा हुआ कि एक ऐसी कंपनी ने एक बड़े चीनी सैन्य रक्षा ठेकेदार को मिशिगन की एक ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की बिक्री संभव बनाई, जिसका आंशिक मालिकाना हक जो बाइडेन के बेटे हंटर के पास है।’’

Open in App
ठळक मुद्देचीन के मामले में ‘‘कमजोर’’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार सीधे चीनी सेना को देश ‘‘बेच रहा’’ है। हंटर बाइडेन के पास शंघाई की निजी इक्विटी कंपनी बोहाई हार्वेस्ट आरएसटी की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राष्ट्रपति ने संवाददाताओं पर आरोप लगाया कि वे मिशिगन संबंधी वित्तीय लेन देन के बारे में रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं।

वाशिंगटनःअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर चीन के मामले में ‘‘कमजोर’’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार सीधे चीनी सेना को देश ‘‘बेच रहा’’ है।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘बाइडेन चीन को लेकर कमजोर हैं। इस बात का कल खुलासा हुआ कि एक ऐसी कंपनी ने एक बड़े चीनी सैन्य रक्षा ठेकेदार को मिशिगन की एक ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की बिक्री संभव बनाई, जिसका आंशिक मालिकाना हक जो बाइडेन के बेटे हंटर के पास है।’’

हंटर बाइडेन के पास शंघाई की निजी इक्विटी कंपनी बोहाई हार्वेस्ट आरएसटी की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राष्ट्रपति ने संवाददाताओं पर आरोप लगाया कि वे मिशिगन संबंधी वित्तीय लेन देन के बारे में रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप इसके बारे में नहीं लिखना चाहते, क्या आप लिखना चाहते हैं?

बाइडेन ने अपने पूरे करियर में चीन को मिशिगन की नौकरियां बेचीं।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘अब बाइडेन परिवार सीधे चीनी सेना को हमारा देश बेच रहा है। उसके पास नौकरी नहीं थी। अब अचानक वह मिशिगन की कंपनियां चीन को बेच रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सेना को अमेरिकी विनिर्माण की नौकरियां मिलीं और बाइडेन परिवार को इसके एवज में धन मिला।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘यदि जो बाइडेन कभी चुनाव जीतते हैं, तो चीन अमेरिका का मालिक होगा, वे अमेरिका के मालिक होंगे।’’ उन्होंने बाइडेन पर कोरोना वायरस टीके के संबंध में उनके प्रयास कमजोर करने का भी आरोप लगाया। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि जब बाइडेन उपराष्ट्रपति थे, तो वे यह नहीं समझ पाए कि स्वाइन फ्लू विनाशकारी है। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट