लाइव न्यूज़ :

बाइडेन की जीत चीन की होगी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- पिछले 47 साल में आपकी नौकरियां China और विदेशों में भेजीं

By भाषा | Updated: September 22, 2020 19:32 IST

ट्रम्प ने ओहायो के डेटन में रैली में कहा, ‘‘जो बाइडेन ने पिछले 47 साल में आपकी नौकरियां चीन और विदेशों में भेजीं। आप यह जानते हैं। मैं पिछले चार साल में हमारे देश और ओहायो में नौकरियां वापस लेकर आया हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देतेल, प्राकृतिक गैस को नष्ट करने तथा फैक्ट्रियों में आपकी नौकरियों को चीन और अन्य देशों में जाने की अनुमति देंगे।आपके पास अंतत: एक ऐसा राष्ट्रपति है, जो अमेरिका को पहले रखता है और मैं अमेरिका को पहले रखता हूं।चुनावी रैलियां की हैं, जिनमें हजारों लोगों ने मास्क लगाए बिना और सामाजिक दूरी का पालन किए बगैर भाग लिया है।

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक नेता के रूप में पिछले पांच दशक में अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है और यदि पूर्व उपराष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं, तो यह चीन की जीत होगी।

ट्रम्प ने ओहायो के डेटन में सोमवार को एक रैली में कहा, ‘‘जो बाइडेन ने पिछले 47 साल में आपकी नौकरियां चीन और विदेशों में भेजीं। आप यह जानते हैं। मैं पिछले चार साल में हमारे देश और ओहायो में नौकरियां वापस लेकर आया हूं।’’

उन्होंने नवंबर में होने वाले चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘‘तीन नवंबर को अमेरिकी यह फैसला करेंगे कि क्या हम अपने देश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे या हम जो बाइडेन-- स्लीपी (सोते रहने वाले) बाइडेन-- को हमारी अर्थव्यस्था को बंद करने, करों में 4000 अरब डॉलर की बढ़ोतरी करने, ओहायो के स्वच्छ कोयले, तेल, प्राकृतिक गैस को नष्ट करने तथा फैक्ट्रियों में आपकी नौकरियों को चीन और अन्य देशों में जाने की अनुमति देंगे।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘सरल भाषा में कहें तो यदि बाइडेन जीतते हैं, तो चीन की जीत होगी। यदि हम जीतते हैं, तो यह ओहायो और अमेरिका की जीत होगी, क्योंकि आपके पास अंतत: एक ऐसा राष्ट्रपति है, जो अमेरिका को पहले रखता है और मैं अमेरिका को पहले रखता हूं।’’

ट्रम्प ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बावजूद पिछले दो सप्ताह में चुनावी रैलियां की हैं, जिनमें हजारों लोगों ने मास्क लगाए बिना और सामाजिक दूरी का पालन किए बगैर भाग लिया है। ट्रम्प ने इन रैलियों को ‘‘मूर्खता के खिलाफ प्रदर्शन’’ करार दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि यह वास्तव में रैली नहीं है.... यह वास्तव में ‘एक मित्रवत प्रदर्शन’ है। आप जानते हैं कि हम किस चीज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हम मूर्खता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि बहुत सी मूर्खतापूर्ण चीजें होती दिख रही हैं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनजो बाइडेनचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल