लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन स्वीकार किया, बाइडेन पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: August 28, 2020 10:43 IST

डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से है। बाइडेन इससे पहले बराका ओबामा के प्रशासन में उपराष्ट्रपति रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी स्वीकार कीइस मौके पर डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और बेटी इवांका के साथ मौजूद थे

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवम्बर में होने वाले चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। इस मौके पर ट्रंप का परिवार भी उनके साथ रहा।

ट्रंप ने प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन पर जमकर निशाना भी साधा। ट्रंप ने कहा कि अगर बाइडेन को मौका दिया गया तो वे अमेरिका की महानता के विनाशक होंगे। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन ने अपनी पूरी जिंदगी इतिहास के गलत पक्ष की ओर रहते हुए बिता दिए।  

अमेरिका में तीन नवंबर को चुनाव है। ट्रम्प (74) ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के ‘साउथ लॉन’ में नामांकन स्वीकार किया। ट्रम्प ने कहा, ‘मैं आज रात आपके समर्थन के साथ यहां खड़ा हूं, पिछले चार शानदार वर्षों में हमने जो असाधारण प्रगति की है....उस पर गर्व है और अगले चार वर्षों में भी हम अमेरिका के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।’ 

ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ मंच तक आए थे। उनकी बेटी इवांका ट्रम्प ने उनका परिचय दिया। इवांका ने कोविड-19 के दौरान अपने पिता के कदमों तथा आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा, ‘चार साल पहले, मैंने आपसे कहा था कि मैं संघर्ष के वक्त अपने पिता के साथ खड़ी रहूंगी और चार साल बाद मैं यहां हूं।’ 

उन्होंने कहा, ‘पापा, लोग आप पर अपरम्परागत होने के कारण निशाना साधते हैं। लेकिन आपके सच्चे होने की वजह से मुझे आपसे प्यार है और प्रभावशाली होने के लिए मैं आपका सम्मान करती हूं।’ 

इवांका ने कहा, ‘वाशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं बदला। डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन को बदल दिया।’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट