लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड मामले में आया कोर्ट का फैसला, जो बाइडन का ट्वीट- ये नस्लवाद के खिलाफ एक होने का समय

By विनीत कुमार | Updated: April 21, 2021 07:54 IST

काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पिछले साल मई में हो गई थी। इस घटना को लेकर अमेरिका में पिछले साल काफी हंगामा भी हुआ था और 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन भी हुए।

Open in App
ठळक मुद्देजॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक कॉविन दोषी करारकोर्ट ने सभी आरोपों के मामले में डेरेक कॉविन को दोषी पाया हैजॉर्ज फ्लॉयड मामले पर फैसला आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी किया ट्वीट

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में अमेरिका के मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक कॉविन को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। 12 सदस्यों वाली ज्यूरी ने 45 साल के कॉविन को करीब तीन हफ्ते चली सुनवाई के बाद दोषी करार दिया। इस दौरान करीब 45 लोगों की गवाही ली गई।

कोर्ट की गवाही में घटना के समय वहां खड़े लोगों, दूसरे पुलिस अधिकारियों और मेडिकल विशेषज्ञों के बयान शामिल हैं। 46 साल जॉर्ज फ्लायड की मौत पिछले साल मई में हो गई थी। 

कॉविन पर आरोप लगे थे कि उसने सड़क पर कई मिनटों तक फ्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबाई, जिससे उसकी मौत हो गई। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी और काले अमेरिकियों के हक में आवाजें उठने लगी थी।

जॉर्ज फ्लॉयड मामले में फैसले के बाद जो बाइडन का ट्वीट

इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इससे भले ही जॉर्ज फ्लॉयड को वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन इससे ये मकसद सामने आता है हमें उसकी याद में क्या करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा, 'अब शांति की जरूरत है न कि हिंसा की। वे लोग जो इस तरह के भावना का फायदा उठाना चाहते हैं, बंटवारे की आग को हवा देना चाहते हैं, उन्हें हमें सफल नहीं होने देना है। ये हम अमेरिकी लोगों के लिए एक होकर नस्लवादी सोच से लड़ने का समय है।' 

जो बाइडन ने साथ ही ट्वीट किया, 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। ये जॉर्ड फ्लॉयड के आखिरी शब्द थे। हम उन्हें ऐसे नहीं मरने दे सकते। हमें उन्हें सुनते रहना होता। हममे खुद को इससे अलग नहीं रख सकते। हम ऐसा नहीं कर सकते।'

गौरतलब है कि दोषी पाए गए डेरेक कॉविन के खिलाफ कई पुलिस अधिकारियों ने भी बयान दिए थे। कॉविन को फ्लॉयड की मौत की घटना के बाद पिछले साल मई में बर्खास्त कर दिया गया था और जून में इसे हत्या करार दिया गया था।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा