लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: रिपब्लिकन पार्टी के विवादित मेमो से टकराव बढ़ा, ट्रंप बोले- लोगों को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए

By IANS | Updated: February 3, 2018 14:05 IST

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि जो भी हो रहा है, वह काफी शर्मनाक है। काफी लोगों को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए।"

Open in App

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने एक मेमो जारी कर वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर राष्ट्रपति ट्रंप के एक पूर्व प्रचार सलाहकार की जांच के संबंध में अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, शुक्रवार को जारी इस मेमो ने जहां एक तरफ व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन के बीच तो दूसरी तरफ न्याय विभाग और एफबीआई के बीच बढ़ रहे अविश्वास को और बढ़ा दिया है।

हालांकि, एफबीईआई ने इस चार पृष्ठों के दस्तावेज को गलत बताया है।  रिपब्लिकन पार्टी ने शुक्रवार को हाउस इंटेलिजेंस कमिटी के पटल पर इस मेमो को जारी किया, जिसके बाद से इसे लेकर माहौल गर्माया हुआ है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं को बताया, "मुझे लगता है कि जो भी हो रहा है, वह काफी शर्मनाक है। काफी लोगों को खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए।"

एफबीआई ने सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर ए. रे ने अपने कर्मचारियों को एक वीडियो और एक लिखित बयान भेजकर इस विवाद से भ्रमित नहीं होने का आग्रह किया है। रे ने कहा, "अमेरिकी लोग समाचार पत्र पढ़ते हैं और केबल टीवी और सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनते हैं। लेकिन वे साथ ही उस काम को भी देखते और समझते हैं जो आप वास्तव में जो काम करते हैं, फिर चाहे वह समुदायों को सुरक्षित रखना हो, हमारे देश को सुरक्षित रखना हो या संवेदनशील मामलों से निपटना और मुश्किल परिस्थितियों में फैसले लेना हो।"

उन्होंने कहा, "और यह काम ही हमेशा अधिक महत्व रखता है। बातें करना बेमानी है, आप जो काम करते हैं, वही मायने रखता है।" रिपब्लिकन पार्टी द्वारा जारी चार पेज के मेमो में कहा गया है कि उनकी जांच में न्याय विभाग की वैधता और विदेशी खुफिया निगरानी अदालत (एफआईएससी) के साथ एफबीआई की बातचीत पर सवाल खड़े हुए हैं।"

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपएफबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट