लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कोलोराडो में सुपरमार्केट में गोलीबारी, पुलिस अफसर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2021 09:03 IST

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग कर लोगों को मारने की खबर आई है। ये घटना कोलोराडो प्रांत में एक सुपरमार्केट में घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलोराडो प्रांत में एक बंदूकधारी ने पुलिसकर्मी समेत कम से कम 10 लोगों को माराफायरिंग करने वाले संदिग्ध के पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर, अभी आधिकारिक पुष्टि नहींराजधानी डेनवर से उत्तरपश्चिम में करीब 50 किमी दूर बॉल्डर इलाके के सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी

अमेरिका में कोलोराडो प्रांत में एक बंदूकधारी ने एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 10 लोगों को मार डाला है। ये घटना बॉल्डर इलाके के एक सुपरमार्केट में हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार फायरिंग करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस अधेड़ उम्र के एक गोरे शख्स को सुपरमार्केट से पकड़कर बाहर ला रही है। उसने शर्ट नहीं पहना था और उसके शरीर पर खून लगे हुए थे। ये घटना जहां हुई है वो कोलोराडो की राजधानी डेनवर से उत्तरपश्चिम में करीब 50 किमी दूर है।

पुलिस की ओर से ये साफ नहीं किया गया है कि फायरिंग करने वाला शख्स यही था। इतना जरूर बताया गया है कि पकड़ा गया शख्स गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर मरने वालों का आंकड़ा भी नहीं बताया गया है। 

आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बॉल्डर पुलिस के कमांडर केरी यामागुची ने कहा कि पुलिस अभी भी जांच कर रही है। बॉल्डर के किंग शॉपर्स स्टोर में फायरिंग के पीछे मकसद क्या था, इस बारे में भी अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

इस बीच वारदात के कुछ फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें लोग जमीन पर गिरे दिखाई देते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुपरमार्केट बड़ी संख्या में पहुंच गए थे और उसे घेर लिया था।

इसके अलावा एफबीआई और SWAT की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। सुपरमार्केट की छत पर पुलिस के तीन हेलिकॉप्टर भी उतारे गए थे। 

बता दें कि कोलोराडो में पहले भी इस तरह मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं। साल 1999 में दो किशोर उम्र के लड़को ने अपने एक शिक्षक सहित 12 सहपाठियों को मार दिया था और खुद को भी गोली मार ली थी। ऐसे ही साल 2012 में एक सिनेमाहॉल में शख्स ने 12 लोगों को मार दिया था।

टॅग्स :अमेरिकानिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!