लाइव न्यूज़ :

बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान की मदद के लिए अमेरिका आया सामने, किया 3 करोड़ डॉलर की मदद का एलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 14:00 IST

इस पर बोलते हुए एंथनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में मदद करने की बात कही है। इसके लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को तीन करोड़ डॉलर की सहायता देने का एलान किया है। इस कोष को भोजन, पोषण, सुरक्षित पेयजल, बेहतर स्वच्छता आदि के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका ने बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को तीन करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की मंगलवार को घोषणा की है। अमेरिका के विदेश एंथनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।’’ 

एंथनी ब्लिंकन ने क्या कहा

इस मानवीय सहायता का ऐलान करते हुए एंथनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के भयानक बाढ़ की चपेट में आने के कारण अमेरिका ‘यूएसएआईडी’ के जरिए भोजन, सुरक्षित पेयजल और आश्रय जैसी महत्वपूर्ण मानवीय सहायता के लिए तीन करोड़ डॉलर प्रदान कर रहा है।’’ 

विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बाढ़ से अनुमानित 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और 1,100 से अधिक लोगों की जान गई है, जबकि 1,600 से अधिक लोग घायल हैं। 

इस कोष को जरूरी समान के लिए किया जाएगा इस्तेमाल

मामले में पटेल ने बताया कि ‘यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के साझेदार इस कोष का इस्तेमाल भोजन, पोषण, सुरक्षित पेयजल, बेहतर स्वच्छता, आश्रय सहायता आदि जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए करेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान हाल के इतिहास में सर्वाधिक भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।  

टॅग्स :पाकिस्तानUSAअमेरिकाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा