लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तीन स्पा सेंटर में गोलीबारी, चार एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत, एक संदिग्ध हिरासत में

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2021 08:47 IST

अमेरिका के जॉर्जिया के अटलांटा में तीन स्पा सेंटर्स में गोलीबारी की खबरें आई हैं। इसमें कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के जॉर्जिया प्रांत की राजधानी अटलांटा में स्पा सेंटर्स में हुई गोलीबारीतीन अलग-अलग स्पा सेंटर में गोलीबार में 8 लोगों के मारे जाने की खबरये हमला क्यों किया गया, इसके पीछे क्या मकसद था, इस बारे में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है

अमेरिका के अटलांटा में तीन विभिन्न स्पा सेंटर में हुई गोलीबारी में कम से कम 8 लोग मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में कम से कम चार महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि ये किस तरह का हमला था।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसरा अटलांटा के गोल्ड मसाज स्पा में तीन महिलाएं मारी गई हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार एक शख्स की मौत अरोमा थैरेपी स्पा सेंटर में हुई है। इसके अलावा जॉर्जिया प्रांत की राजधानी अटलांटा के बाहरी हिस्से में मौजूद एकवर्थ के करीब 'यंग्स एशियन मसाज' सेंटर में तीन लोगो को मारा गया है।

पुलिस ने बताया है कि मारी गई चारों महिलाएं एशियाई मूल की मालूम पड़ती हैं। पुलिस के अनुसार अभी पूरे मामले की जांच जारी है और इसलिए हमले के पीछे के मकसद में बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत किया है। माना जा रहा है इसी ने अकेले सभी स्पा सेंटर में हमले को अंजाम दिया था। पुलिस को दरअसल सीसीटीवी फुटेज  मिला है, जिसमें संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली, जहां तीन महिलाएं मृत पाई गई और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। 

अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि इतने में उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गई। इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली। 

चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गई।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :अमेरिकानिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?