लाइव न्यूज़ :

ट्रेड वार: अमेरिका ने ठोका 60 अरब डॉलर का टैरिफ तो चीन लगाएगा 128 चीजों पर इम्पोर्ट टैक्स

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 23, 2018 10:02 IST

चीन द्वारा चुराई जा रही बौद्धिक संपदा पर अमेरिका बीते 7 महीने से नजर बनाए हुआ था जिसके बाद ट्रंप ने यह कदम उठाया है।

Open in App

वाशिंगटन, 23 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात पर 60 अरब डॉलर का टैरिफ लगाने ऐलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम के बाद चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका का कहना है  कि चीन उसकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का गलत ढंग से इस्तेमाल कर रहा है जिसके चलते ट्रंप ने उसे दंडित करने के लिए 60 अरब का टैरिफ लगाया है। 

चीन द्वारा चुराई जा रही बौद्धिक संपदा पर अमेरिका बीते 7 महीने से नजर बनाए हुआ था जिसके बाद ट्रंप ने यह कदम उठाया है। इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि हमें बौद्धिक संपदा की चोरी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसे हमें हर हाल में रोकना होगा। यह हमें बेहद मजबूत, और सबसे संपन्न देश बनाने में मदद करेगा। बता दें कि ट्रंप इससे पहले स्टील-एल्यूमीनियम सहित कई अन्य चीजों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला ले चुके हैं। टैरिफ जैसे फैसले के बाद व्यापार को लेकर अब चीन-अमेरिका दोनों आमने-सामने हैं और अब पूरी दुनिया में ट्रेड वार का खतरा मंडराने लगा है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने भारत समेत चीन और कई अन्य देशों को कहा था कि वे अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करें नहीं तो उन्हें भी भारी टैक्स झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका दूसरे देशों पर बहुत कम टैक्स लगाता है, वहीं दूसरे देश अमेरिकी वस्तुओं पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं।

अमेरिका के फैसले के बाद चीन लगाएगा 128 वस्तुओं पर इम्पोर्ट ड्यूटी

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले की चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपने ऊपर टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने करारा जवाब देते हुए अमेरिका से आयात होने वाली 128 वस्तुओं पर इम्पोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। चीनी मीडिया के मुताबिक वाणिज्य मंत्रालय ने इस मामले में एक बयान जारी कर कहा है कि हमने 128 वस्तुओं पर इम्पोर्ट टैरिफ लगाने का फैसला किया है। 

चीन जिन पर इम्पोर्ट टैरिफ लगा सकता है उनमें फल, मेवा, स्टील पाइप, मांस और शराब जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं। इन प्रोडक्ट पर 15 प्रतिशत तक इम्पोर्ट टैरिफ लगाए जाने की खबर है। जबकि मांस और एल्युमीनियम जैसी चीजों पर 25 फीसद तक इम्पोर्ट टैक्स लगाने की बात कही जा रही है। बता दें कि हर साल अमेरिका से चीन में करीब 17200 करोड़ डॉलर का आयात होता है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल