लाइव न्यूज़ :

अमेरिका आने वाले सभी यात्रियों को दिखानी होगी ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 5, 2021 11:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों से यहां आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 की ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट साथ लाना या संक्रमण से उबरने का सबूत लाना अनिवार्य बना दिया है।

यह नया नियम छह दिसंबर से प्रभाव में आएगा। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत आने वाले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने यह जानकारी दी।

भारत सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं को सूचित किया, ‘‘यह संशोधित आदेश, अमेरिका के लिए विमान में सवार होने जा रहे दो वर्ष या अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 जांच को आवश्यक बनाता है।’’

किसी भी देश से अमेरिका के लिए रवाना होने वाले विमानों के लिए जारी इस नए संशोधित आदेश के मुताबिक यात्रियों को यात्रा से अधिकतम एक दिन पहले की ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट दिखानी होगी अथवा उन्हें यात्रा से 90 दिन पहले कोविड-19 से उबरने का प्रमाण दिखाना होगा।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को ओमीक्रोन संक्रमण के तीन और मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। इसके अलावा अमेरिका में उन राज्यों की संख्या बढ़ गई है, जहां ओमीक्रोन संक्रमण के पहले मामले सामने आए हैं।

न्यूयॉर्क स्वास्थ्य आयुक्त मैरी बैसेट ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ओमीक्रोन संक्रमण यहां फैल गया है और जैसी कि आशंका थी, अब समुदाय में इसका संक्रमण फैलता देख रहे हैं।’’

अमेरिका के मैसाच्युसेट्स और वाशिंगटन में शनिवार को पहली बार ओमीक्रोन संक्रमण के मामले पाए गए। इससे एक दिन पहले न्यू जर्सी, जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया और मैरीलैंड में शुक्रवार को पहली बार कोविड-19 के इस स्वरूप से संक्रमण के मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल