लाइव न्यूज़ :

सभी राजनयिक, कर्मचारी सुरक्षित : दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट पर इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:24 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 29 जनवरी इजराइल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट के बाद इसके सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी ‘‘सुरक्षित एवं सकुशल’’ हैं।

दिल्ली में शुक्रवार की शाम को इजराइली दूतावास के बाहर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘नयी दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर कुछ देर पहले एक विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इजराइल के सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित और सकुशल हैं।’’

इसने कहा, ‘‘भारतीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और वे इजराइली अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि स्थिति के बारे में विदेश मंत्रालय को लगातार जानकारी दी जा रही है और उसे सभी आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘आगे की जानकारी हम आपके साथ साझा करेंगे।’’

इससे पहले दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि यह ‘‘काफी कम तीव्रता’’ का विस्फोट था।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही संपत्ति का कोई नुकसान हुआ। सिर्फ वहां खड़े तीन वाहनों के शीशे टूट गए।’’

मित्तल ने कहा कि लगता है कि किसी ने सनसनी फैलाने के उद्देश्य से यह शरारतपूर्ण कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक