लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के बाद होने वाली खुमारी अपने आप में एक बीमारी है

By भाषा | Updated: September 24, 2019 13:44 IST

अदालत ने कहा कि वह इस पेय पदार्थ को पहचान कर उसे कोई नाम नहीं दे सकती। कंपनी इसे ‘एंटी हेंगओवर ड्रिंक’ बताकर बेच रही थी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के हित में बीमारी की व्यापक संदर्भों में व्याख्या की जानी चाहिए। शरीर की सामान्य अवस्था या सामान्य गतिविधि में हल्का सा भी बदलाव दर्शाने वाला कोई लक्षण भी बीमारी कहा जा सकता है।

जर्मनी की एक अदालत ने अपने एक फैसले में कहा है कि शराब पीने के बाद होने वाली खुमारी अपने आप में एक बीमारी है। अदालत ने यह फैसला खुमारी को उतारने वाला पेय बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ सुनाया है।

फ्रैंकफुर्त में अदालत ने सोमवार को सुनाए गए फैसले में कहा कि प्रतिवादी द्वारा पेय पदार्थ बताकर बाजार में जो पेय बेचा जा रहा है, वह ऐसे पदार्थो की बिक्री पर प्रतिबंध का उल्लंघन करता है जो किसी बीमारी को रोकने या उसके इलाज का दावा करते हैं।

अदालत ने कहा कि वह इस पेय पदार्थ को पहचान कर उसे कोई नाम नहीं दे सकती। कंपनी इसे ‘एंटी हेंगओवर ड्रिंक’ बताकर बेच रही थी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया।

जजों ने मामले में यह पाया कि अगर हेंगओवर बीमारी है तो लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के हित में बीमारी की व्यापक संदर्भों में व्याख्या की जानी चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि शरीर की सामान्य अवस्था या सामान्य गतिविधि में हल्का सा भी बदलाव दर्शाने वाला कोई लक्षण भी बीमारी कहा जा सकता है।

अदालत का कहना था कि कंपनी हेंगओवर को एक बीमारी बताकर उसके इलाज के लिए एंटी हेंगओवर ड्रिंक बेच रही है लेकिन उसने इसकी विस्तृत व्याख्या नहीं की है कि हेंगओवर कैसे एक बीमारी है। अदालत ने कहा कि शराब पीने के बाद होने वाला सिरदर्द तथा अन्य लक्षण भी बीमारी की परिभाषा के दायरे में आते हैं। 

टॅग्स :जर्मनीमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल