लाइव न्यूज़ :

जुमा की सरकार में पूर्व मंत्री के अनाधिकारिक सलाहकार थे राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोपी अजय गुप्ता

By भाषा | Updated: April 28, 2021 12:55 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 28 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के संकटग्रस्त गुप्ता परिवार के संरक्षक भारतीय मूल के कारोबारी एवं देश के नीतिगत फैसलों को प्रभावित करने के आरोपी अजय गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की घोटालेबाज सरकार में एक पूर्व मंत्री के “अनाधिकारिक सलाहकार” के तौर पर काम किया था और उन्हें धन दिए थे। जांच आयोग के समक्ष यह बात कही गई है।

मंत्री मलूसी गिगाबा जानते थे कि उनकी नियुक्ति में गुप्ता परिवार और एस्कोम तथा ट्रांसनेट के सीईओ ब्रायन मोलेफ और सियाबोंगा का दखल था। यह जानकारी गिगाबा से अलग हुई उनकी पत्नी नोमा मंगोमा ने प्रणालीगत राजनीतिक भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई कर रहे जांच आयोग के समक्ष सोमवार शाम को यह गवाही दी।

मंगोमा ने इस दावे के साथ ही कई अन्य चौंकाने वाले बयान दिए हैं। यह सुनवाई लगभग आधी रात तक चली जब गिगाबा ने पहले अपनी पत्नी की गवाही को रोकने की कोशिश की।

आयोग के प्रमुख उप मुख्य न्यायाधीश रेयमंड जोंडो ने दोनों पक्षों से लंबी जानकारी मिलने के बाद आवेदन को खारिज कर दिया।

मंगोमा ने इस बात के ब्यौरे दिए कि वह कैसे अपने पति के साथ अक्सर जोहानिसबर्ग में गुप्ता इस्टेट जाया करती थी जहां उन्होंने घर में पैसों की एक मशीन के साथ कई और चीजें देखी थी। यह मशीन बैंक के एटीएम जैसी दिखती थी।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे धन के थैले गिगाबा की गाड़ी की डिक्की में डाले जाते थे। ऐसी ही जानकारी पहले मंत्री के पूर्व अंगरक्षक ने भी आयोग को दी थी।

आयोग को कई गवाहों ने बताया है कि गुप्ता भाइयों - अजय, अतुल और राजेश ने कैबिनेट और राज्य के उद्यमों में जुमा की नियु्क्ति को प्रभावित किया है।

दुबई में निर्वासन में रह रहे गुप्ता भाइयों ने गवाही देने के लिए अदालत के समक्ष इन आरोपों में गवाही देने से लगातार इनकार किया है।

उनपर अपने विशाल कारोबार साम्राज्य के जरिए देश के उपक्रमों से अरबों रैंड की लूट के आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना