लाइव न्यूज़ :

सीरिया के इदलिब प्रांत में हवाई हमला, 11 साल से कम उम्र के 16 बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: March 22, 2018 08:44 IST

ब्रिटेन की इस निगरानी संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि जिहादी समूह हयात तहरीर अल- शाम के चौकी के निकट यह हवाई हमला हुआ।

Open in App

बेरूत, 22 मार्च। सीरिया के उत्तरपश्चिमी प्रांत इदलिब में गुरुवार को एक स्कूल के निकट हुए हवाई हमले में कम से कम 16 बच्चे मारे गये हैं। एक निगरानी संगठन ने यह जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया, “16 बच्चों समेत 20 नागरिकों की मौत इदलिब प्रांत के कफ्र बातिख में हुए हवाई हमले में हुई है।’’ 

ब्रिटेन की इस निगरानी संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि जिहादी समूह हयात तहरीर अल- शाम के चौकी के निकट यह हवाई हमला हुआ। इस जिहादी समूह में अलकायदा से संबद्ध एक पूर्व संगठन के पूर्व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हैं। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि यह हवाई हमला सीरियाई सरकार या इसके रूसी सहयोगी द्वारा किया गया है। यह भी पढ़ेंः बोको हराम ने बंधक स्कूली छात्राओं में 76 को रिहा किया, लड़कियों ने सुनाई दास्तां

अब्देल रहमान ने बताया कि हवाई हमले का शिकार निकट के स्कूल से लौट रहे बच्चे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमले में मारे गए सबसे बड़े बच्चे की उम्र 11 साल है।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल