लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत पैकेज संबंधी समझौते पर बनी सहमति

By भाषा | Updated: December 21, 2020 09:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 दिसंबर (एपी) अमेरिका में शीर्ष सांसदों के बीच रविवार को करीब एक हजार अरब डॉलर के राहत पैकेज संबंधी समझौते पर सहमति बन गई। इस राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबारियों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने और टीका मुहैया कराने के अभियान में किया जाएगा।

इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को हर हफ्ते 300 डॉलर और जरूरतमंद लोगों को 600 डॉलर की सहायता प्रदान की जाएगी। नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी।

इस राहत पैकेज को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद करने और अर्थव्यवस्था में गति देने के इरादे से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस समझौते को लागू करने के पक्ष में थे।

प्रतिनिधि सभा के नेताओं ने सांसदों को सूचित किया कि वे सोमवार को इस विधेयक पर मतदान करेंगे।

सीनेट के बहुमत के नेता मिच मैक्कॉनेल ने राहत पैकेज से संबंधित विधेयक पर समझौते की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह अमेरिकी लोगों के लिए एक और बड़ा राहत पैकेज होगा।’’

उन्होंने कहा कि यह महामारी के दौरान आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे उन अमेरिकी लोगों की मदद के लिए है जो लंबे समय से इसके इंतजार में थे।

सीनेट के वरिष्ठ डेमोक्रेट चक शूमर ने कहा कि राहत पैकेज को लेकर गतिरोध शनिवार रात को दूर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल