लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला!, सीरिया के बाद अब अफगानिस्तान से सात हजार सैनिकों को वापस वतन बुलाएगा अमेरिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2018 08:51 IST

अफगानिस्तान में करीब 14 हजार सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी सेना अफगान तालिबान, अल-क़ायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से लड़ने में अफगान सुरक्षा बलों की मदद करती है। 

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में करीब 14 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी अधिकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप करीब सात हजार सैनिकों को देश वापस बुलाएगा।इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की थी।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने का फैसला डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ले चुका है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को अफगानिस्तान में तैनात करीब सात हजार अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाएगा। 

अफगानिस्तान में पिछले दो दशकों से अमेरिकी सेना तैनात थी। सात हजार अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी के बाद अफगानिस्तान में मौजूद करीब आधी अमेरिकी सेना वतन वापस आ जाएगी। 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी एशिया के देश सीरिया में तैनात अमेरिकी सेना को वापस बुलाने का फैसला किया था। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीरिया से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के फैसला सा स्वागत किया था। 

अफगानिस्तान में करीब 14 हजार सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी सेना अफगान तालिबान, अल-क़ायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से लड़ने में अफगान सुरक्षा बलों की मदद करती है। 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार अफगानिस्तान में साल 2014 से अब तक 25 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। 

अफगानिस्तान से सेना वापस बुलाने के बारे में अभी तक अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

टॅग्स :अमेरिकासीरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल