लाइव न्यूज़ :

पाबंदियों के हटने के बाद 90 करोड़ लोग चीन में हो चुके है कोरोना से संक्रमित, 64 फीसदी चीनी नागरिकों में मौजूद है कोरोना वायरस-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: January 13, 2023 21:56 IST

चीन में कोरोना को लेकर चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के पूर्व प्रमुख जेंग गुआंग का मानना है कि आने वाले दो से तीन महीने में यहां कोरोना का विस्फोट होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के अनुसार, पाबंदियों में ढील के बाद चीन में करीब 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। यही नहीं एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की 64 फीसदी आबादी कोरोना वायरस मौजूद है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले दो तीन महीनों में चीन में कोरोना का विस्फोट होने वाला है।

बीजिंग: एक स्टडी के अनुसार, अधिकांश महामारी संबंधी प्रतिबंधों को हटाने के एक महीने के बाद ही कम से कम 90 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। ऐसे में बीबीसी की रिपोर्ट का कहना है कि चीन के अमुमन 64 फीसदी की आबादी में कोरोना वायरस मौजूद है। 

स्टडी में कुछ शहरों के नाम भी बताए है जिसमें गांसु प्रांत सबसे ऊपर है और दावा है कि यहां के लोग सबसे ज्यादा संक्रिमित है। आपको बता दें जानकारों ने कहा है कि आने वाले दो से तीन महीने में चीन में कोरोना का विस्फोट हो सकता है। 

क्या हुआ है खुलासा

देश में कोरोना को लेकर चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्टडी के अनुसार, देश में करीब 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। वहीं एक दूसरे रिपोर्ट में बीबीसी ने बताया है कि देश के लगभग 64 फीसदी आबादी में कोरोना का वायरस मौजूद है। 

पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट को अगर माने तो चीन के गांसु प्रांत में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए है। इसके अनुसार, सबसे ज्यादा गांसु प्रांत में 91 फीसदी उसके बाद युन्नान प्रांत जिसमें 84 फीसदी और फिर अंत में किन्हाई प्रांत जिसमें 80 फीसदी लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई है। 

अगले 2-3 महीने में हो सकता है कोरोना का विस्फोट-दावा

चीन में कोरोना को लेकर चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के पूर्व प्रमुख जेंग गुआंग ने अलग ही दावा किया है। उनके अनुसार, अगले दो से तीन महीने में चीन में कोरोना का विस्फोट होने वाला है। जेंग की माने तो आने वाले चंद्र नव वर्ष पर जो आधिकारिक तौर पर 21 जनवरी से शुरू होती है, भारी संख्या में चीनी यात्रा करने वाले है। 

ऐसे में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब चीनी अपने गृहनगर की यात्रा कर रहे है, इस कारण आने वाले समय में इसका बुरा असर देखा जा सकता है। इस कारण चीन में कोरोना की भारी तादात में केस आ सकते है। 

टॅग्स :चीनCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा