लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट होने के बाद ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, भारतीयों ने किया ‘इंडियंस फॉर बाइडेन नेशनल काउंसिल’ का गठन

By भाषा | Updated: August 14, 2020 13:30 IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने 55 वर्षीय हैरिस को मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था।

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं।‘इंडियंस फॉर बाइडेन नेशनल काउंसिल’ बाइडेन-हैरिस को सभी धर्मों एवं पृष्ठभूमियों के भारतीय-अमेरिकियों का समर्थन दिलाने की कोशिश करेगी।

वाशिंगटन: कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार चुने जाने की खुशी मनाते हुए भारतीय-अमेरिकियों ने ‘इंडियंस फॉर बाइडेन नेशनल काउंसिल’ का गठन किया, जो तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय मूल की सीनेटर का प्रचार करेगी। ‘इंडियंस फॉर बाइडेन नेशनल काउंसिल’ का गठन ‘साउथ एशियंस फॉर बाइडेन’ संगठन के तहत किया गया है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने 55 वर्षीय हैरिस को मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था। हैरिस के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं। प्रेस में जारी बयान के अनुसार ‘इंडियंस फॉर बाइडेन नेशनल काउंसिल’ बाइडेन-हैरिस को सभी धर्मों एवं पृष्ठभूमियों के भारतीय-अमेरिकियों का समर्थन दिलाने की कोशिश करेगी।

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को इसकी शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम की मेजबानी बाइडेन प्रचार मुहिम और ‘साउथ एशियंस फॉर बाइडेन’ संगठन करेगा। इस कार्यक्रम को बाइडेन संबोधित करेंगे। इसमें हैरिस के भी शामिल होने की उम्मीद है।

‘साउथ एशियंस फॉर बाइडेन’ की राष्ट्रीय निदेशक नेहा दीवान ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों और अन्य दक्षिण एशियाई लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि इस चुनाव में क्या दांव पर है। ‘साउथ एशियंस फॉर बाइडेन’ ने संजीव जोशीपुरा को ‘इंडियंस फॉर बाइडेन नेशनल काएंसिल’ का निदेशक चुना है।

जोशीपुरा ने कहा, ‘‘हम उस ऐतिहासिक पल के करीब हैं जब एक अश्वेत एवं भारतीय-अमेरिकी महिला चुनाव जीतेगी।’’  

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल