लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी के बाद अब ब्रिटेन ने चीन पर उठाए सवाल, कहा- उइगुर आबादी पर ड्रैगन के लगाए प्रतिबंध से मानवाधिकारों का हो रहा है हनन

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:18 IST

चीन में उइगुर आबादी के खिलाफ हो रहे मानवाधिकार हनन पर ब्रिटेन ने कहा कि उचित कार्रवाई के लिए ब्रिटेन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच ऐसी अटकलें हैं कि ब्रिटेन अपने पूर्व उपनिवेश हांगकांग के साथ मौजूदा प्रत्यर्पण संधि को रद्द कर देगा। ब्रिटेन ने कहा कि हम चीन के साथ सकारात्मक संबंध चाहते हैं लेकिन हम उसके इस तरह का व्यवहार नहीं देख सकते हैं।इस बीच ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियू शिओमिंग ने कहा कि यातना शिविरों की बात ‘गलत’ है।

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने रविवार को चीन पर आरोप लगाया कि वह उइगुर आबादी के खिलाफ मानवाधिकारों का ‘व्यापक’ हनन कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने बीबीसी से कहा कि मुस्लिम समूह के व्यापक उत्पीड़न और जबरन नसबंदी की खबरें ऐसी चीजों की याद दिलाती हैं जो लंबे समय से नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई के लिए ब्रिटेन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा।

वह सोमवार को संसद में इस संबंध में ब्रिटेन की प्रतिक्रिया के बारे में एक बयान देने वाले हैं। इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि ब्रिटेन अपने पूर्व उपनिवेश हांगकांग के साथ मौजूदा प्रत्यर्पण संधि को रद्द कर देगा। उन्होंने कहा कि हम चीन के साथ सकारात्मक संबंध चाहते हैं लेकिन हम इस तरह का व्यवहार नहीं देख सकते हैं।

इस बीच ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियू शिओमिंग ने कहा कि यातना शिविरों की बात ‘गलत’ है। उन्होंने बीबीसी से कहा कि उइगुरों को भी वही अधिकार प्राप्त हैं जो देश के अन्य जातीय समूहों को मिले हुए हैं। 

टॅग्स :चीनइंडियाब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा