लाइव न्यूज़ :

अफगानों ने तालिबान शासन से तेजी से निकालने की अमेरिका से गुहार लगाई

By भाषा | Updated: August 19, 2021 13:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) तालिबान से सबसे ज्यादा जोखिम का सामना कर रही शिक्षित युवा महिलाएं, अमेरिका सेना के पूर्व अनुवादकों और अन्य अफगानों ने बाइडन प्रशासन से उन्हें निकासी उड़ानों में ले जाने का आग्रह किया है जबकि अमेरिका काबुल हवाईअड्डे पर जारी अव्यवस्था को ठीक करने में बुधवार को भी संघर्ष करता दिखा। अमेरिकी सेना के साथ उनके काम के चलते खतरे में पड़े अफगान नागरिक और बाहर निकलने को बेताब अमेरिकी नागरिकों ने भी वाशिंगटन से लालफीताशाही में कटौती करने की अपील की है जिसके बारे में उनका कहना है कि अगर आने वाले दिनों में अमेरिकी बल योजना के मुताबिक अफगानिस्तान से लौटते हैं तो हजारों कमजोर अफगान परेशानी में फंस सकते हैं।गैर सरकारी संगठन ‘एसेंड’ की अमेरिकी प्रमुख मरीना केलपिंस्की लेग्री ने कहा, “अगर हम इसे नहीं सुलझाते हैं, तो हम सचमुच लोगों की मौत का आधिकारिक आदेश दे रहे होंगे।”कई दिनों से जारी आंसू गैस और गोलियों की बौछार के बीच संगठन की युवा अफगान महिला सहकर्मी हवाई अड्डे पर उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की भीड़ में शामिल हैं। अमेरिका ने हवाई अड्डे को सुरक्षित करने के लिए सैनिकों, परिवहन विमानों और कमांडरों को भेजा है, तालिबान से सुरक्षित मार्ग की गारंटी मांगी है और एक दिन में 5,000 और 9,000 लोगों को लाने-ले जाने के लिए उड़ानें बढ़ा दी हैं। उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने अफगानों और सहयोगियों को सुरक्षित करने के लिए इसे अमेरिकी अधिकारियों का चौतरफा प्रयास बताया। लेकिन रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस संबंध में गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमारे पास इतनी बड़ी संख्या में लोगों को निकालकर लाने की क्षमता नहीं है।” साथ ही कहा कि निकासी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हमारे पास समय है या जब तक हमारी क्षमताएं जवाब नहीं दे जाती हैं।वहीं, कुछ ऐसे भी अफगान नागरिक थे जो अपना देश छोड़ना नहीं चाहते थे। इनमें राष्ट्रीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद खालिद वरदाक भी शामिल हैं जिन्होंने अमेरिकी विशेष बलों के साथ काम किया और यहां तक कि टेलीविजन पर तालिबान को लड़ाई तक की चुनौती दी थी। वह अमेरिकी बलों के देश से लौट जाने के बाद अपने गृह देश की रक्षा के लिए अपने देशवासियों के साथ खड़े रहना चाहते थे। लेकिन फिर चौंकाने वाली गति से, सरकार गिर गई। उनके राष्ट्रपति देश छोड़कर चले गए। और अब खालिद, छिपते फिर रहे हैं और इस उम्मीद में हैं कि अमेरिकी अधिकारी उनकी मदद कर उनकी वफादारी का इनाम देंगे और उन्हें एवं उनके परिवार को लगभग निश्चित मौत से बचाएंगे। लेकिन समय और अमेरिकी नीति उनके पक्ष में नहीं हैं। समर्थकों का कहना है कि अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए काम करने वाले अनुवादक, दुभाषिए और अन्य लोग विशेष अप्रवासी वीजा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, लेकिन वर्तमान अफगान सैन्य सदस्य या पुलिस अधिकारी इसके पात्र नहीं हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे शरणार्थी के दर्जे के लिए पात्र हो सकते हैं, लेकिन खालिद के समर्थकों का कहना है कि उनके परिवार को अब बाहर निकालने की जरूरत है। अमेरिकी सेना में उनके दोस्तों का कहना है कि वह एक भाई हैं जिन्होंने अनगिनत लोगों की जान बचाने में मदद की, और वे खालिद और उनकी पत्नी और चार बच्चों को काबुल हवाईअड्डे के अंदर लाने के लिए और कम से दूसरे किसी देश भेजने के लिए कांग्रेस, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सदस्यों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."