लाइव न्यूज़ :

Afghanistan: अफगान सरकार- तालिबान शांति प्रक्रिया, कैदियों की अदला-बदली पर बातचीत जारी

By भाषा | Updated: April 1, 2020 20:05 IST

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कार्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए वे बुधवार को भी मिलेंगे। यह चर्चा रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की देखरेख में हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘दोनों पक्षों के बीच अफगान नेशनल डिफेंस और सुरक्षा बल के जवानों तथा तालिबान के कैदियों की रिहाई के बारे में आमने-सामने बातचीत हुई।’’कैदियों के मुद्दे पर दोनों पक्षों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पहले भी बात की है।

काबुलः अफगान सरकार के प्रतिनिधियों ने शांति प्रक्रिया को पटरी पर लाने के उद्देश्य से कैदियों की अदला-बदली के मुद्दे पर पहली बार यहां काबुल में तालिबान से बातचीत की।

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कार्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए वे बुधवार को भी मिलेंगे। यह चर्चा रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की देखरेख में हो रही है।

सुरक्षा परिषद ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के बीच अफगान नेशनल डिफेंस और सुरक्षा बल के जवानों तथा तालिबान के कैदियों की रिहाई के बारे में आमने-सामने बातचीत हुई।’’ कैदियों के मुद्दे पर दोनों पक्षों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पहले भी बात की है।

लेकिन 2001 में अमेरिकी नीत गठबंधन बलों द्वारा तालिबान को सत्ता से बाहर करने के बाद से यह पहली बार है जब कट्टरपंथी इस्लामी समूह के सदस्यों को सरकारी अधिकारियों से सीधे मुलाकात करने के लिए काबुल आमंत्रित किया गया है।

वाशिंगटन ने फरवरी में तालिबान के साथ एक समझौता किया था जिसके तहत तालिबान के काबुल से वार्ता शुरू करने और तथा अन्य वादों पर कायम रहने के बदले में अगले वर्ष जुलाई तक अफगानिस्तान से अमेरिकी और अन्य विदेशी सैनिकों को वापस बुलाने की बात थी। इस समझौते के तहत ही अफगान सरकार को तालिबान के 5,000 कैदियों को रिहा करना था और उग्रवादियों को सरकार समर्थक 1,000 बंदियों को रिहा करना था। ए

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकादिल्लीडोनाल्ड ट्रम्पपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक