लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: कब्जे के बाद तालिबान ने पहली बार दिखाई सैन्य ताकत, परेड में अमेरिकी हथियार और रूसी विमान शामिल रहे

By विशाल कुमार | Updated: November 15, 2021 10:53 IST

तालिबान की इस परेड में 250 नवप्रशिक्षित सैनिक शामिल थे। दर्जनों की संख्या में अमेरिका निर्मित एम117 बख्तरबंद वाहन परेड कर रहे थे जबकि उसके ऊपर एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ रहा था. कई सैनिकों ने अमेरिका निर्मित एम4 असॉल्ट राइफल थामा था।

Open in App
ठळक मुद्देपरेड में 250 नवप्रशिक्षित सैनिक शामिल थे।दर्जनों की संख्या में अमेरिका निर्मित एम117 बख्तरबंद वाहन परेड कर रहे थे।कई सैनिकों ने अमेरिका निर्मित एम4 असॉल्ट राइफल थामा था।

काबुल: बीते अगस्त में अफगानिस्तान में कब्जे के बाद रविवार को पहली बार जब्त किए गए अमेरिकी हथियारों और रूसी विमानों के साथ अपनी सैन्य ताकत दिखाई. सैनिकों की परेड कराकर तालिबान ने खुद को एक विद्रोही ताकत के बजाय एक सुसज्जित सेना के रूप में दिखाने की कोशिश की।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजामी ने कहा कि तालिबान की इस परेड में 250 नवप्रशिक्षित सैनिक शामिल थे।

इस अभ्यास में दर्जनों की संख्या में अमेरिका निर्मित एम117 बख्तरबंद वाहन परेड कर रहे थे जबकि उसके ऊपर एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ रहा था. कई सैनिकों ने अमेरिका निर्मित एम4 असॉल्ट राइफल थामा था।

तालिबान अधिकारियों ने कहा है कि पूर्व अफगान राष्ट्रीय सेना के पायलटों, मैकेनिकों और अन्य विशेषज्ञों को एक नई सेना में शामिल किया जाएगा, जिसने पारंपरिक अफगान कपड़ों के स्थान पर पारंपरिक सैन्य वर्दी पहनना भी शुरू कर दिया है जो आमतौर पर उनके लड़ाकों द्वारा पहने जाते हैं।

दरअसल, करीब दो दशकों तक विद्रोही ताकत के रूप में अफगानिस्तान में मौजूद रहने वाले तालिबान को वे सभी हथियार मिल गए जो पश्चिमी देशों ने अशरफ गनी की सरकार को तालिबान से लड़ने के लिए दिए थे।

अफगानिस्तान में तैनात एक विशेष महानिरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने 2002 से 2017 तक हथियार, गोला-बारूद, वाहन, नाइट-विजन डिवाइस, विमान और निगरानी प्रणाली सहित करीब 21 खरब से अधिक मूल्य की रक्षा सामग्रियों और सेवाओं को अफगान सरकार को सौंपा किया था।

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान छोड़ने से पहले अमेरिकी सैनिकों ने 70 से अधिक विमानों, दर्जनों बख्तरबंद वाहनों और हवाई सुरक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया था.

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानUSरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!