लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: पैसे के बदले छोटी बच्चियों को बेचने को मजबूर परिवार, तालिबानी कब्जे के बाद बढ़ा मानवीय संकट

By विशाल कुमार | Updated: November 2, 2021 14:35 IST

पिछले महीने ही बदगीस प्रांत के एक कैंप में रहने वाली नौ साल की परवाना मलिक की शादी उसके परिवार ने 55 वर्षीय कुर्बान के साथ कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ा आर्थिक संकट.खर्च चलाने के लिए छोटी बच्चियां उम्रदराज लोगों को बेचने को मजबूर परिवार.

काबुल:अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ते आर्थिक संकट के कारण घर का खर्च चलाने के लिए परिवारों को छोटी बच्चियों को पैसे के बदले उम्रदराज लोगों को बेचना पड़ रहा है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में कई विस्थापित अफगान परिवारों को गरीबी और भूखमरी के कारण अपनी छोटी बच्चियों को पैसे के बदले उम्रदराज लोगों को बेचना रहा है.

पिछले महीने ही बदगीस प्रांत के एक कैंप में रहने वाली नौ साल की परवाना मलिक की शादी उसके परिवार ने 55 वर्षीय कुर्बान के साथ कर दी.

आठ लोगों का परवाना का परिवार अगस्त में तालिबान के कब्जे के बाद से बड़ी मुश्किल से खर्च चला पा रहा है क्योंकि अब न तो रोजगार मिल रहा है और न ही विदेशी सहायता आ रही है.

शिक्षक बनने का सपना देखने वाली परवाना को डर है कि शादी के बाद वृद्ध शख्स उसे पिटेगा और काम करवाएगा. कुर्बान ने परवाना के बदले करीब 1.65 लाख रुपये की भेड़ें, जमीन और नकद दिए.

परवाना से कुछ महीने पहले उसके पिता अब्दुल मलिक अपनी 12 साल की बच्ची की शादी पैसे के बदले एक वृद्ध से कर दी थी.

इसी तरह पड़ोस के गोर प्रांत की 10 वर्षीय मगुल की शादी उसका परिवार एक 70 वर्षीय शख्स के साथ करने जा रहा है क्योंकि उन्होंने उससे कर्ज लिए हैं.

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानchildमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर