लाइव न्यूज़ :

Afghanistan snowfall-rain: 36 लोगों की मौत और 40 अन्य घायल?, मौसम के कारण 240 घर पूरी तरह नष्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 18:47 IST

Afghanistan snowfall-rain: साइक ने कहा कि खराब मौसम के कारण 240 घर पूरी तरह नष्ट हो गए तथा 61 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वेक्षण दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से सर्वेक्षण जारी है।लोक निर्माण मंत्रालय के सहयोग से उन्हें फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Afghanistan snowfall-rain:अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल्ला जान साइक ने कहा कि देश के अधिकतर प्रांतों में कई दिनों तक हुई बारिश से सूखे का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन इससे जानमाल की क्षति हुई है। प्रांतीय अधिकारियों के प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला है कि बर्फबारी और बारिश के कारण देश भर में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिण-पश्चिमी फराह प्रांत में हैं। साइक ने कहा कि खराब मौसम के कारण 240 घर पूरी तरह नष्ट हो गए तथा 61 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘सर्वेक्षण दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से सर्वेक्षण जारी है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बर्फबारी के कारण कुछ प्रांतों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लोक निर्माण मंत्रालय के सहयोग से उन्हें फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

टॅग्स :अफगानिस्तानमौसमपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा