लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मारे गए सिखों-हिन्दुओं को लेकर पाकिस्तान ने कही ये बात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 3, 2018 07:30 IST

विस्फोट उस परिसर के बाहर हुआ, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सिख समुदाय के लोग गनी से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन अचानक एक आत्मघाती हमला हुआ और मंजर मातम में बदल गया।

Open in App

इस्लामाबाद, 3 जुलाई। अफगानिस्तान के जलालाबाद में बीते दिनों हुए आत्मघाती हमले में 19 सिखों और हिंदुओं की मौत के मामले में पाकिस्तान ने बयान दिया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए दुख जताया। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम बहुमूल्य मानव जीवन के क्षति से दुखी हैं। जिन्होंने अपनी जिंदगियां खोई हैं, हम उनके परिजनों और दोस्तों के साथ गहरी सहानुभूति और हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।"

इस विस्फोट में 19 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट उस परिसर के बाहर हुआ, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सिख समुदाय के लोग गनी से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन अचानक एक आत्मघाती हमला हुआ और मंजर मातम में बदल गया।

अफगानिस्तान में हुए इस आत्मघाती हमले में मारे गए सिख और हिन्दू समुदाय के लोगों के परिजनों और सिख गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर्स ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस आत्मघाती हमले में सिखों और हिंदुओं समेत 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में अफगान सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 20 लोग घायल हुए हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानपाकिस्तानबम विस्फोटसिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?