लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: IED धमाके ने ली मासूम की जान, 11 लोग घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 21, 2019 19:53 IST

अफगानिस्तान के परवान इलाके में बम धमाका हुआ। अफगानिस्तान सरकार ने तालिबािन पर इस हमले को लेकर शक जताया है लेकिन आतंकी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में बम धमाके में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं, 11 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।अफगानिस्तान सरकार ने हमले को लेकर आतंकी संगठन तालिबान पर शक जताया है।

अफगानिस्तान में एक आईईडी बम धमाके में एक बच्चे की मौत हो गई और 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। टोलो न्यूज के मुताबिक, धमाका अफगानिस्तान के परवान इलाके में हुआ। इस धमाके पुष्टि अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने की है। रहीमी ने धमाके को लेकर आतंकी संगठन तालिबान पर शक जताया है। रहीमी ने कहा, ''आईईडी तालिबान द्वारा रखा गया था।'' हालांकि, खबर लिखे जाने तक तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

बता दें कि अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव करीब हैं। तालिबानी आतंकियों के साथ संघर्ष को लेकर कई दफा चुनावों की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। पहले चुनाव 20 अप्रैल को होने थे लेकिन अब मतदान 28 सितंबर को होगा। 

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने तालिबानी आतंकियों पर शिकंजा कसते हुए कंधार, गजनी औ बदगीस प्रांत में एयर स्ट्राइक कर 23 आतंकियों को ढेर कर दिया। 

तालिबानी आतंकियों के सफाए के लिए अमेरिकी सेना के जवान भी अफगानिस्तान अब तक डेरा डाले हुए हैं। पिछले दिनों अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता होनी थी लेकिन वह नहीं हो पाई और उसके रद्द होने के फलस्वरूप सरकार समर्थित सेना और आतंकियों के बीच संघर्ष और तेज देखा जा रहा है। तालिबान अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के लिए आतुर है लेकिन सुरक्षाबलों के आगे वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पा रहा है।

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादीतालिबानबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा