लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्ताान: तालिबान का हेरात पर कब्जा, राज्यपाल-पुलिस प्रमुख सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आत्म समर्पण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2021 15:28 IST

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब वहां की सरकार में पदस्थ बड़े अधिकारी सरेंडर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के हेरात में जमकर आतंक फैलाया और अब यहां उसका कब्जा हो गया है. 

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब वहां की सरकार में पदस्थ बड़े अधिकारी सरेंडर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के हेरात में जमकर आतंक फैलाया और अब यहां उसका कब्जा हो गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी आतंकियों के सामने हेरात के कई उच्च अधिकारियों ने घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें राज्यपाल, पुलिस प्रमुख और एनडीएस कार्यालय के प्रमुख के अलावा मुजाहिदीन के पूर्व नेता मोहम्मद इस्माइल खान और सुरक्षा के लिए आंतरिक उप मंत्री सहित 207 जफर कॉर्प्स कमांडर सहित सभी सरकारी अधिकारियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को खबर आई थी कि, तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात में भी अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट ने दावा करते हुए कहा था कि, तालिबानी आतंकियों ने हेरात स्थित पुलिस हेडक्वाटर पर कब्जा कर लिया है. वहीं दूसरी ओर तालिबानियों ने जेल में बंद एक हजार खूंखार अपराधियों को भी जेल से छुड़ा लिया है. 

गौरतलब है कि तालिबान पहले ही कंधार पर अपना कब्जा जमा चुका है. इसके अलावा अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटे इस्लाम-काला क्षेत्र पर भी तालिबान का कब्जा हो गया है. इस्लाम काला क्षेत्र अफगानिस्तान और ईरान के बीच एक प्रमुख व्यपारिक क्षेत्र है जिस पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है. 

इतना ही नहीं तालिबानी आतंक के चलते अब तक डेढ लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंधार के 22 हजार परिवार ऐसे हैं जिन्होंने आतंक के चलते मजबूरीवश पलायन कर लिया है. यहां लोग कैंप, खुले मैदानों और पार्कों में रहने के लिए मजबूर हैं. वहीं बीते दिनों अफगान ने भारत सहित दुनिया के तमाम देशों से सैन्य मदद की अपील की थी जिस पर भारत ने मदद का भरोसा जताया था. वहीं खबर ये भी भारत ने अफगानिस्तान को दोस्ती स्वरूप एक लडाकू हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया था. इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर पर भी तालिबानी आतंकियों ने कब्जा कर लिया है.

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?