लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में बाढ़ से 150 मरे, तालिबान ने कहा-उसके नियंत्रण वाले इलाकों में कहर, 100 घर प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2021 18:43 IST

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद सैयद मोहम्मद ने कहा कि तेरदेश नाम के गांव में पानी भर गया है जिससे कम से कम 100 घर प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक दिन पहले हुई मौतों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को ज्यादा जानकारी नहीं दी।मोहम्मद ने कहा कि उन्हे 60 लोगों की मौत की जानकारी मिली है लेकिन मृतकों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।नूरीस्तान एक पहाड़ी क्षेत्र है और प्रांत के बड़े हिस्से पर तालिबान का कब्जा है।

काबुलः तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान के पहाड़ी प्रांत नूरीस्तान में आई बाढ़ में 150 लोगों की मौत हो गई है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक दिन पहले हुई मौतों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को ज्यादा जानकारी नहीं दी।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद सैयद मोहम्मद ने कहा कि तेरदेश नाम के गांव में पानी भर गया है जिससे कम से कम 100 घर प्रभावित हुए हैं। मोहम्मद ने कहा कि उन्हे 60 लोगों की मौत की जानकारी मिली है लेकिन मृतकों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

नूरीस्तान एक पहाड़ी क्षेत्र है और प्रांत के बड़े हिस्से पर तालिबान का कब्जा है। मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ की वजह से हजारों परिवारों को पड़ोसी कुनार क्षेत्र में पनाह लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि नूरीस्तान सरकार ने तालिबान से अपील की है कि वे बचाव दलों को अपने क्षेत्र में जाने की इजाजत दे।

तालिबान का करीब करीब आधे अफगानिस्तान पर कब्जा है। अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के ऐलान के बाद, तालिबान ने दर्जनों जिलों पर कब्जा कर लिया है।

टॅग्स :अफगानिस्तानबाढ़तालिबानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा