लाइव न्यूज़ :

तालिबान पर फेसबुक का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अमेरिकी कानून के तहत 'आतंकी कॉन्टेंट' किए जा रहे डिलीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2021 14:17 IST

एक ओर जहां अफगानिस्तान में तालिबान आतंका कहर चरम पर है वहीं फेसबुक ने तालिबान आतंकी संगठन और आतंकी विचारधारा का समर्थन करने वाले सभी पोस्ट और अकाउंट को ब्लॉक कर रहा है.

Open in App

एक ओर जहां अफगानिस्तान में तालिबान आतंका कहर चरम पर है वहीं फेसबुक ने तालिबान आतंकी संगठन और आतंकी विचारधारा का समर्थन करने वाले सभी पोस्ट और अकाउंट को ब्लॉक कर रहा है. इस मामले में फेसबुक के एक प्रवक्ता ने एएनआई से बातचीत में कहा कि, अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया गया है और इसे देखने हुए हमने नीतियों के तहत तालिबानी आतंकी संगठन को अपनी सेवाओं से प्रतिबंधित कर दिया है.  

फेसबुक प्रवक्ता ने कहा कि, इसका मतलब है कि हम तालिबान द्वारा/की ओर से बनाए गए खातों को डिलिट कर रहे हैं और इसके साथ ही उनकी प्रशंसा करने वाली आईडी, और तालिबानी आतंकी विचारधारा का समर्थन करने वाले पोस्ट और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले सभी तरह के कंटेंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

फेसबुक ने प्रवक्ता ने कहा कि, हमारे पास अफगानिस्तान के विशेषज्ञों की एक डेटिकेटेड टीम है. ये टीम स्थानीय भाषा डारी और पश्तो बोलने, समझने और उनका अनुवाद करने में माहिर है. अफगानिस्तान की इस टीम की मदद से न सिर्फ फेसबुक पोस्ट पर कार्रवाई कर रहा है बल्कि ये  टीम उन सोशल मीडिया कंटेंट की भी निगरानी कर रही है जो आतंकी गतिविधियों का समर्थन या उनकी विचारधारा का समर्थन कर रहे हों.  ऐसे पोस्ट्स को फौरन हटाया जा रहा है.

बता दें कि राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने अफ्गानिस्तान में तख्ता-पटल की घोषणा कर दी है. इस घोषणा के बाद पूरे अफगानिस्तान में कोहराम मच गया है. वहीं काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ है लेकिन उड़ानों का संचालन अभी रोक दिया गया है. यहां एयरपोर्ट पर कल हुई भगदड़ में पांच लोगों की मौत हो गई थी. 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानफेसबुकइंस्टाग्रामअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट