लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में 6.1 की तीव्रता वाले तेज भूकंप से बड़ी तबाही, 150 से ज्यादा लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 11:36 IST

अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप से बड़ी तबाही मचने की खबर है। कम से कम 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 150 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर।पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।भूकंप से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में सबसे ज्यादा तबाही मचने की खबर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

काबुल: अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप में 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। ये जानकारी बुधवार को आपदा प्रबंधन अधिकारियों की ओर से दी गई। भूकंप से देश के पूर्वी हिस्से में बड़ी संख्या में तबाही मचने की आशंका है।

तालिबान प्रशासन के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने बताया कि अधिकांश मौतों की पुष्टि पक्तिका प्रांत में हुई है। यहां 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबरे है 250 से ज्यादा घायल हुए हैं।

हक्कानी ने कहा कि नंगरहार और खोस्त जैसे पूर्वी प्रांतों में भी मौतों की सूचना मिली है। अधिकारी और हताहतों की जांच कर रहे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र पाकिस्तानी सीमा के पास खोस्त शहर से लगभग 44 किमी दूर जमीन में 51 किमी की गहराई पर था। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक निवासी ने यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) की वेबसाइट पर पोस्ट किया, 'ये काफी तेज और लंबे झटके थे।'

भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान के उत्तरीपश्चिमी शहर पेशावर के एक निवासी ने कहा, 'ये काफी तेज झटका था।' हालांकि पाकिस्तान में अभी भूकंप से किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीच अफगान मीडिया में आई कुछ तस्वीरों में टूटे हुए घर और मलबे नजर आ रहे हैं।

ईएमएससी ने ट्विटर पर बताया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत में लगभग 11.9 करोड़ लोगों ने झटके महसूस किए।

अफगानिस्तान में ये बड़ी आपदा उस समय आई है जब पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से देश एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद कई देशों की सरकारों ने अफगानिस्तान के बैंकिंग सेक्टर पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। साथ ही अरबों डॉलर की विकास सहायता में भी कटौती की गई है।

टॅग्स :अफगानिस्तानभूकंपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल