लाइव न्यूज़ :

तालिबान लड़ाकों के साथ पंजशीर में घुसपैठ कर रहे पाक स्नाइपर, अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह का बड़ा आरोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2022 19:59 IST

अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने कहा है कि नागरिक पंजशीर से भाग रहे हैं। तालिबान लगातार निशाना बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलाखों अफगानों खाने के लिए तरस रहे हैं। बड़े पैमाने पर अफगानों का विस्थापन हुआ है।संयुक्त राज्य अमेरिका ने कई बैंक पर बैन लगा दिया है।

काबुलः अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने बड़ा आरोप लगाया है। तालिबान एक बार फिर पाकिस्तानी "स्नाइपर्स और आकाओं" के साथ पंजशीर घाटी में घुसपैठ कर रहे हैं। 

सालेह ने दावा किया कि हक्कानी नेटवर्क से "तालिबान मिलिशिया से जुड़े" ये कथित पाकिस्तानी स्नाइपर और संरक्षक पंजशीर में प्रवेश कर चुके हैं। कल से एचक्यूएन से सैकड़ों तालिबानी लड़ाकों से जुड़े दर्जनों पाकिस्तानी स्नाइपर और सलाहकार पंजशीर घाटी में प्रवेश कर चुके हैं।

सालेह ने आगे कहा कि आजादी की कीमत चुकानी पड़ती है और लोग इसे एक बार फिर चुका रहे हैं। पूर्व अफगान नेता ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा। पाकिस्तान और उसका छद्म शासन अफगानिस्तान को निगल नहीं सकता।

उन्होंने ट्वीट किया है कि अफगानिस्तान में ऐसे मिशनों के लिए ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तानी सलाहकार और स्नाइपर एसएसजी के हैं। पाक सैन्य तंबू और एमआरई भी देखे जा सकते हैं। अफगानिस्तान में अशरफ गनी सरकार के पतन के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। 

सालेह ने अक्सर पाकिस्तान पर तालिबान के साथ हाथ मिलाने और छद्म रूप से युद्ध से तबाह देश पर शासन करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की जासूसी शाखा, आईएसआई, कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन को खुफिया जानकारी प्रदान कर रही है।

टॅग्स :Amrulla Salehतालिबानपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?