लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पहुंचे अफगान प्रतिनिधिमंडल ने समावेशी सरकार की मांग की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:22 IST

Open in App

पाकिस्तान पहुंचे एक अफगान प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान में सभी पक्षकारों के साथ सत्ता साझा करने संबंधी समझौते के जरिए समावेशी सरकार बनाने की बृहस्पतिवार को मांग की। प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान की यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब अफगानिस्तान की राजधानी सहित देश के अधिकतर हिस्सों पर तालिबान का कब्जा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में स्पीकर वोलेसी जिरगा मीर रहमान रहमानी, सलाहुद्दीन रब्बानी और अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद यूनुस कानूनी तथा अन्य लोग शामिल हैं। इस दल ने प्रधानमंत्री इमरान खान,विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी,सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद से मुलाकात की। यात्रा के अंत में रहमानी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अफगानिस्तान में अगला चरण सरकार का गठन है। उन्होंने कहा,‘‘ नयी सरकार तभी सफल रहेगी जब सभी पक्षकारों को इसमें शामिल किया जाएगा।’’ साथ ही रहमानी ने कहा कि अगर तालिबान समावेशी सरकार बनाने में विफल रहा तो देश में 1996 के बाद वाले हालात बन सकते हैं। रहमानी ने अफगान शांति प्रक्रिया के विफल रहने पर खेद जताया। उन्होंने कहा,‘‘ हमारी यात्रा का मकसद सामंजस्य बैठाना और अफगानिस्तान में हिंसा को समाप्त करना है।’’ उन्होंने कहा कि नयी सरकार लोगों को स्वीकार्य होनी चाहिए और उसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून का शासन सुनिश्चित करना चाहिए। रहमानी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात का मकसद अफगानिस्तान में हस्तक्षेप के बारे में नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!