लाइव न्यूज़ :

अफगान नागरिकों को भविष्य की चिंता, देश छोड़कर जाने की कोशिश में

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:30 IST

Open in App

काबुल, दो जुलाई अफगानिस्तान में डर का माहौल इस कदर है कि कुछ लोग देश छोड़ने को बेकरार हैं और इसके लिए उन्होंने सीमा पार कराने वाले तस्करों से भी बात कर ली है।

इम्तियाज मोहम्मद (19) काबुल के खार्त-ए-नॉ इलाके में फल बेचकर रोजी-रोटी कमाता है। इस काम से उसे 13 लोगों के परिवार का गुजारा करना होता है। दो बार उसके साथ लूटपाट हो चुकी है और दोनों बार उसका मोबाइल फोन और थोड़ी बहुत हुई कमाई छीन ली गयी।

वह और उसके चार दोस्त चार दिन बाद अफगानिस्तान छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने ईरान या तुर्की जाने को लेकर सीमापार कराने वाले तस्कर को धन भी दे दिया है।

मोहम्मद के सात दोस्त पहले ही तुर्की के लिए निकल चुके हैं। उसने कहा, ‘‘यहां कोई नौकरी नहीं, कोई सुरक्षा नहीं। हर जगह चोर हैं। मैं गुजारे की कोशिश कर रहा हूं लेकिन कर नहीं पा रहा।’’

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना और नाटो बलों के जवानों पूरी तरह वापसी के बीच अफगान नागरिकों के बीच हताशा का माहौल है। अफगानों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बल उनके देश को कंगाल हालत में छोड़कर जा रहे हैं जो एक और असैन्य जंग के कगार पर है। उनके मुताबिक यहां कानून व्यवस्था की हालत भी बदतर है।

काबुल के सिटी सेंटर में तुर्किश वीजा केंद्र के बाहर सड़क पर अमीर लोगों की कारों की कतार लगी है जो देश छोड़कर जाने के लिए वीजा बनवा रहे हैं। अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी की घोषणा के बाद से काबुल में तुर्की के दूतावास में वीजा के हजारों आवेदन आये हैं। अन्य दूतावासों में भी वीजा के आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ गयी है।

काबुल पॉलीटेक्निक विश्वविद्यालय के व्याख्याता अब्दुल्ला सईद विदेश में एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए वीजा आवेदन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोग सोच रहे हैं कि एक असैन्य युद्ध शुरू हो सकता है और इसलिए लोग देश छोड़कर जाना चाहते हैं।’’

अफगानिस्तान के नेता और अन्य प्रमुख लोगों में से अधिकतर के पास अफगानिस्तान के अलावा अन्य देशों के पासपोर्ट हैं और उनके परिवार अक्सर विदेश में रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला