लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी संसद ने 75 साल तक छुपाए रखा एडोल्फ हिटलर का शर्मनाक रहस्य, अब आया दुनिया के समाने

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2019 14:36 IST

Adolf Hitler: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहले सुना गया था द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद फ्रांसीसी संसद में एक हिटलर की प्रतिमा रखी गई थी, जब पैलेस जर्मन वायु सेना का मुख्यालय था।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांसीसी संसद के ऊपरी सदन ने एडोल्फ हिटलर के बारे में एक ऐसी चीज को 75 सालों से छुपाकर रखा था, जोकि शर्मनाक रहस्य के रूप में सामने आया है।फ्रांसीसी संसद का ऊपरी सदन लक्ज़मबर्ग पैलेस में स्थित है। यह इमारत ऐतिहासिक है। 

फ्रांसीसी संसद (सीनेट) के ऊपरी सदन ने एडोल्फ हिटलर के बारे में एक ऐसी चीज को 75 सालों से छुपाकर रखा था, जोकि शर्मनाक रहस्य के रूप में सामने आया है। इस बात का अब खुलासा हुआ है। फ्रांसीसी संसद का ऊपरी सदन लक्ज़मबर्ग पैलेस में स्थित है। यह इमारत ऐतिहासिक है। 

खबरों के अनुसार, जाँच पड़ताल में पता चला है कि संसद के तहखाने में हिटलर को लेकर कई राज छुपे हुए थे। इस हफ्ते एक अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि हिटलर की एक छोटी प्रतिमा सामने आई है। इसके अलावा 3मीटर x 2मीटर नाजी ध्वज, विभिन्न अन्य दस्तावेज और व्यवसाय से जुड़ी हुई सामग्री मिली है। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहले सुना गया था द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद संसद में एक हिटलर की प्रतिमा रखी गई थी, जब पैलेस जर्मन वायु सेना का मुख्यालय था। इस संबंध में अधिकारियों से खूब पूछताछ की गई, लेकिन वह न बताने की पूरी कोशिश कर रहे थे। आखिरकार बहुत प्रयास के बाद सस के मुख्य वास्तुकार डेमियन डेचेलेट से पुष्टि हुई, जिन्होंने पूछा कि बारे में आपको कैसे पता चला?

हालांकि इतने महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवन के बेसमेंट में हिटलर की प्रतिमा और ध्वज कैसे गुप्त रूप से आए इसकी सटीक कहानी एक रहस्य बनी हुई है, लेकिन घटनाओं की रूपरेखा का अनुमान लगाया जा सकता है। 

आपको बता दें कि इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख दुनिया के नक्शे पर जर्मन नेता एडॉल्फ हिटलर की मौत के तौर पर दर्ज है। हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी। 

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा