लाइव न्यूज़ :

अडेल 30: दुख भरे नगमे पंसद आने के पीछे का मनोविज्ञान

By भाषा | Updated: November 20, 2021 12:45 IST

Open in App

(सिमॉन मैकैथी-जोन्स, एसोसिएट प्रोफेसर, क्लीनिकल साइकोलॉजी एवं न्यूरोसाइकोलॉजी, ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन)

डबलिन, 20 नवंबर (द कन्वरसेशन) गायिका अडेल का नया एल्बम ‘30’ रिलीज हो गया। पिछले माह लाखों लोगों ने इस एल्बम का पहला गाना ‘‘ईजी ऑन मी’’ सुना। इस गाने को लोगों ने काफी पंसद किया और माना कि यह एक दुख भरा गाना है।

स्वाभाविक नहीं कि हमें दुख भरे गाने पसंद आने चाहिए क्योंकि दुख एक ऐसा भाव है जिससे हम सभी बचना चाहते हैं, लेकिन दुख भरे गाने हमें पसंद क्यों आते हैं?

दुख भरे गीतों का जीव विज्ञान

चलिए जीव वैज्ञानिक सिद्धांत से शुरू करते हैं। जब हम जीवन में किसी को खोते हैं अथवा किसी अन्य की पीड़ा को खुद महसूस करते हैं तो हमारे अंदर प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन नामक हारमोन्स पैदा होते हैं और ये हमें नुकसान तथा दर्द के साथ तालमेल बैठाने में मदद करते हैं।

अडेल के दर्द को महसूस करने या अपने दुख को याद करने से हमारे अंदर इस प्रकार के रसायनिक बदलाव आ सकते हैं। अडेल के गाने को सुनना अपने दर्द को कम करने के लिए दर्दनिवारक मॉरफीन लेने जैसा है।

हालांकि शोधकर्ता अब भी इस पर काम कर रहे हैं। एक अध्ययन में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले कि दुख भरा संगीत प्रोलैक्टिन के स्तर के बढ़ाता है। वहीं एक अन्य अध्ययन में इस बात के संकेत मिले हैं कि दुख भरे गीतों के पंसद आने के पीछे प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन का हाथ है।

दुख भरे संगीत का मनोविज्ञान

हमें दुख भरा संगीत पसंद आने के पीछे की अहम वजह यह है कि हमारे ऊपर इनका गहरा असर होता है। इस अनुभव को कभी-कभी ‘काम मुता’ कहते हैं। यह संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है ‘‘ प्रेम में अभिभूत’’। यह ऐसी अवस्था है जिसमें अनेक प्रकार के भावों का मिश्रण होता है।

लेकिन हम प्रभावित क्यों होते हैं?

अमेरिकी लेखक जेम्स बाल्डविन के शब्दों में ‘‘जिन चीजों ने मुझे सबसे अधिक पीड़ा दी है, वे ऐसी चीजें हैं जिनसे मैं लोगों से सबसे अधिक जुड़ पता हूं,ऐसे लोग जो जिंदा हैं,जो कभी जिंदा थे।’’ इसी प्रकार प्रभावित होने के दौरान हम अचानक अन्य लोगों के निकट आ जाते हैं।

इस व्याख्या से शायद यह समझने में मदद मिले कि जो लोग दुख भरे गीतों से प्रभावित होते हैं,वे ऐसे लोग हैं जो दूसरों के दुख को महसूस करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल