लाइव न्यूज़ :

लंदन विज्ञान संग्रहालय में खुलेगी अडानी प्रायोजित ‘हरित ऊर्जा गैलरी’

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:31 IST

Open in App

लंदन, 19 अक्टूबर लंदन के प्रतिष्ठित विज्ञान संग्रहालय ने मंगलवार को एक नयी गैलरी खोलने की घोषणा की है जिसमें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इतिहास के सबसे तेजी से होने वाले ऊर्जा परिवर्तन को दर्शाया जाएगा। इस गैलरी को भारत का उद्योग समूह अडानी ग्रुप प्रायोजित कर रहा है।

गैलरी का नाम है ‘एनर्जी रेवोल्यूशन : द अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी’, इसे अडानी समूह के अडानी ग्रीन एनर्जी ने प्रायोजित किया है। यह नयी गैलरी 2023 में खुलेगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मेजबानी में संग्रहालय में हुई ‘ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट’ में तमाम हस्तियों की उपस्थिति में इस आशय की घोषणा की गई।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की शीर्ष कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनना है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, ‘‘हमें एनर्जी रेवोल्यूशन गैलरी (ऊर्जा क्रांति गैलरी) प्रायोजित करके खुशी हो रही है। यह दिखाएगा कि समाज किस तरह से कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों की मदद से भविष्य में ऊर्जा उत्पादन कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुकाम तक पहुंच कर नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हवा और सूर्य की असीम ऊर्जा बहुत प्रेरक है और उस ऊर्जा का उपयोग करने की क्षमता अब हमारे पास है। दुनिया जब स्वच्छ ऊर्जा आधारित भविष्य का निर्माण कर रही है, ऐसे में इस यात्रा के इतिहास से बहुत कुछ सीखना है और इस प्रेरणा को दर्शाने के लिए विज्ञान संग्रहालय से बेहतर कौन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला