लाइव न्यूज़ :

सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए : भारत

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:59 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, चार फरवरी भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल की जांच निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ रूप से करने की जरूरत है।

भारत ने कहा कि मामले का ‘राजनीतिकरण’ करने का नतीजा होगा कि पक्षकार ‘सख्त रुख अख्तियार’ करेंगे और समाधान के लिए चल रही कोशिश पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि एवं राजनीतिक समन्वयक आर रवींद्र ने सीरिया (रासायनिक हथियार) पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में बुधवार को कहा कि नयी दिल्ली सीरिया एवं रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) के तकनीकी सचिवालय के बीच संवाद एवं समन्वय को सभी लंबित मुद्दों के यथाशीघ्र समाधान के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत लगातार रासायनिक हथियार के इस्तेमाल के किसी आरोप की निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ जांच को रेखांकित करता रहा है जो करार में तय प्रावधान एवं प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए। किसी भी चिंता का समाधान संबंधित पक्षों के बीच विचार विमर्श के जरिये होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि मामले के राजनीतिकरण का नतीजा होगा कि पक्षकार सख्त रुख अपनाएंगे, जो किसी समाधान के जिए जारी कोशिश को पटरी से उतार सकते हैं।’’

रविंद्र ने जोर देकर कहा कि भारत जन संहार के खतरनाक हथियारों के आतंकवादी संगठन या व्यक्ति के हाथों में पहुंचने को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी समूहों ने दशक से सीरिया में जारी संघर्ष का लाभ उठाया है और वे पूरे क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। इलाके में आईएसआईएस के दोबारा उभरने की खबरें लगातार सुनी जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया इन आतंकवादियों को कोई पनाहगाह देने या आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई में ढील को वहन नहीं कर सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा