लाइव न्यूज़ :

काबुल में कार पर गलती से किए हवाई हमले की वजह लापरवाही नहीं थी, पेंटागन को सौंपी गई रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 4, 2021 01:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन नवंबर (एपी) अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की एक स्वतंत्र समीक्षा में पाया गया है कि अफगानिस्तान में जंग के अंतिम दिनों में काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में बेगुनाह नागरिकों और बच्चों की मौत का कारण कोई कदाचार या लापरवाही नहीं थी और इसलिए उसने किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश नहीं की।

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सैमी सेड द्वारा की गई समीक्षा में संचार और लक्ष्य की पहचान करने तथा पुष्टि करने में गड़बड़ी की बात कही गई है। अधिकारी के मुताबिक, नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए विवेकपूर्ण उपायों के बावजूद हमला गलती से हो गया। बहरहाल, उनकी रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई है।

सेड को 29 अगस्त को एक कार पर ड्रोन से हमला किए जाने के मामले की जांच के लिए कहा गया था। इस कार में जेमरई अमहदी और सात बच्चों सहित उनके परिवार के नौ सदस्य सवार थे। हमले में सभी की मौत हो गई थी। अहमदी (37) अमेरिका के एक मानवीय सहायता संगठन के लिए लंबे वक्त से काम कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें